{"_id":"efe245c49fbffa13668d115a17872592","slug":"property-dealer-s-body-was-found-hanging-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला प्रापर्टी डीलर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला प्रापर्टी डीलर का शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रापर्टी डीलर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। संभावना है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम नैनीताल रोड पर वन विभाग की चेक पोस्ट के सामने स्थित पंतनगर यूनिवर्सिटी के बगीचे में आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका था।
मवेशी चराने वाले ने शव लटका देख सूचना छतरपुर के ग्रामीण हरपिंदर सिंह को दी। हरपिंदर की सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने नाइलोन की रस्सी से झूल रहे शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से लगातार बज रहे मोबाइल को पुलिसकर्मी ने रिसीव किया तो मृतक की पहचान अमित मुंजाल (33) पुत्र विजय मुंजाल निवासी ईश्वर कॉलोनी के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक की बाइक बगीचे के गेट पर खड़ी मिली। सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि अमित ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उसकी जेब से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने से आत्महत्या की वजहों का पता नहीं लग सका है। मृतक प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था।
विज्ञापन