फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Principal husband beaten in garrison, Deputy Prime husband

चौकी में पिटे प्रधान पति, उप प्रधान पति

Sat, 16 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Sat, 16 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
 ग्राम सभा द्वारा बनाए जा रहे नाले के निर्माण के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसके चलते मामला पुलिस चौकी पहुंच गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने चौकी में ही प्रधान पति और उप प्रधान पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। जबकि इसी मामले में 19 अन्य व्यक्तियों को धारा 107/16 में पाबंद मुचलका किया।
विज्ञापन

गांव शिवलालपुर अमरझंडा में ग्राम सभा के प्रस्ताव के मुताबिक पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के ही राम सिंह ने बार्डर पर दो बीघा जमीन खरीदी है। प्रधानपति ताहिर हुसैन पुत्र सैय्यद शाह व पंचायत के अन्य सदस्यों का कहना है कि राम सिंह उक्त भूमि की आड़ में ग्राम समाज की भूमि पर भी कब्जा करना चाहता है जिस भूमि पर ग्राम समाज द्वारा पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। राम सिंह उस भूमि पर अपना अधिकार बता रहा है। राम सिंह और उसके साथियों ने बीते दिन निर्माण रोकने का प्रयास किया था, जिससे दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। विवाद के चलते मामला पैगा पुलिस चौकी तक पहुंच गया। आरोप है कि इस प्रकरण में शिकायत करने पहुंचे प्रधान पति ताहिर हुसैन व उप प्रधान पति गजराम सिंह को राम सिंह और उसके साथियों ने चौकी में ही पुलिस कर्मियों के सामने उसे पीट दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के ताहिर हुसैन व गजराम और दूसरे पक्ष के राम सिंह पुत्र मंगू सिंह व उसके पुत्र विनोद सिंह, प्रकाश पुत्र राम प्रसाद, यशपाल पुत्र बाघन सिंह को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक पीडी जोशी ने बताया तनाव को देखते हुए दोनों पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ परगना मजिस्ट्रेट की अदालत में चालानी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed