फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Potato sacks caught 335 bottles of liquor brought to light

आलू की बोरियों ने छुपाकर लाई  जा रही 335 पेटी शराब पकड़ी 

Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Potato sacks caught 335 bottles of liquor brought to light
वाइन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

आईटीआई थाना पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही करीब 15 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शराब की 335  पेटियां ट्रक में आलू के बीज की बोरियों के नीचे दबाकर लाई जा रही थी। आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बाजपुर रोड स्थित एक पेपर मिल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच उन्हें पुरानी बियर फैैक्ट्री को जाने वाली सड़क पर संदिग्धावस्था में एक ट्रक के खड़े होने की सूचना मिली। एसओ जसवीर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को चेक किया जो उसमें लदे आलू बीज की बोरियों के नीचे हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक जनपद पीलीभीत थाना सुनगढ़ी उगनपुर निवासी बाबूराम पुत्र तिलकराम को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बरामद शराब में 140 पेटी रायल स्टाइल, 96 पेटी ब्रूस्ट करंट माल्ट व्हीस्की, 99 पेटी में 4752 पव्वे पाए गए। ट्रक से आलू बीज की 40 बोरियां भी बरामद हुई है। पूछताछ में ट्रक चालक बाबूराम ने बताया कि यह शराब पानीपत के ग्राम बाबरपुर निवासी बलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने काशीपुर के लिए भेजी थी। ट्रक में उसके साथ नरखेड़ा रोड थाना बिलासपुर  निवासी तरसेम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह भी आया था, जो ट्रक काशीपुर पहुंचाने की बात कहकर रुद्रपुर रुक गया। एएसपी ने बताया कि तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एएसपी ने शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम को डेढ़ हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक कैलाश भाकुनी व कैलाश चंद्र, कांस्टेबल ध्यान सिंह, चंदन सिंह, जगदीश चंद्र, महेंद्र सिंह, प्रदीप कोनिया, विनोद कांबोज आदि थे।

आधार कार्ड की छायाप्रति पर होनी थी शराब की डिलीवरी
हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब की डिलीवरी तय किए गए कोड के आधार पर होनी थी। शराब भेजने वाले पानीपत निवासी बलजीत ने एक आधार कार्ड की छायाप्रति देते हुए ट्रक चालक को हिदायत दी थी कि वह ट्रक को मल्टीवाल के पास पुरानी बीयर फैक्ट्री वाली रोड पर खड़ा कर ले। वहां अमेठी (उप्र) के ग्राम सरमेपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश मिलेगा। वह उससे आधार कार्ड की छाया प्रति मांगेगा। उसी व्यक्ति के बताए स्थान पर शराब की डिलीवरी की जानी है।
विज्ञापन


विस चुनाव के दौरान भी पकड़ा गया था दिनेश
दिनेश नाम के जिस व्यक्ति को हरियाणा से तस्करी कर लाई गई अंग्रेजी शराब की डिलीवरी करने की बात प्रकाश में आई है, वह वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान 60 पेटी अंग्रेजी शराब समेत ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में पकड़ा गया था। ट्रक चालक और शराब बेचने वाले व्यक्ति की सीडीआर में भी दिनेश के मोबाइल नंबर से बात करने की पुष्टि हुई है। इससे इस मामले में दिनेश की भूमिका उजागर हुई है। एएसपी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed