{"_id":"033f39bebdb372571ed9d49bdae473b6","slug":"police-team-attacked-one-constable-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला, एक कांस्टेबल घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला, एक कांस्टेबल घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान देर रात तक खोलने से मना करने पर पांच लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर एक कांस्टेबल को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
धर्मपुर पुलिस चौकी प्रभारी मदन बिष्ट ने बताया कि बीती 6 सितंबर की रात को उत्तराखंड बार्डर पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धर्मपुर पुलिस चौकी के सामने पांच लोग अंग्रेजी शराब की दुकान खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। रात अधिक होने पर शराब की दुकान बंद थी। उन्होंने और पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर पांचों लोग को समझा कर उन्हें उनके घर भेज दिया। रात लगभग 12.30 बजे पांचों लोग लाठी-डंडे लेकर आए और एक राय होकर इन लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में कांस्टेबल संजय कुमार को काफी चोटें आईं। तब पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे लाठी-डंडे बरामद कर लिए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राकेश, पंकज निवासीगण उमरपुर, विकास निवासी अफजलगढ़ (बिजनौर) यूपी बताया। जबकि फरार हुए आरोपियों के नाम ब्रजेश, कपिल निवासीगण ग्राम बहेड़ी बताया। उधर चौकी प्रभारी मदन बिष्ट ने बताया कि घटना की सरकारी कामकाज में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही फरार हुए आरोपियों की धरपकड़ को संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन