फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   police interrogated PD

तत्कालीन पीडी अशोक कुमार से एसआईटी ने की पूछताछ

Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Thu, 23 Aug 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में एनएचएआई अफसरों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद बुधवार को एसआईटी ने तत्कालीन पीडी अशोक कुमार से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार बीते सोमवार को एसआईटी ने तीन पीडी और एक एपीडी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। जल्द ही एसआईटी अन्य से भी पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी के सामने इस बात का खुलासा हुआ था कि एनएचएआई अधिकारियों ने गलत तरीके से करोड़ों रुपये का मुआवजा काश्तकारों को बांटा था। इसमें कुछ मामले बैक डेट में 143 के और कुछ ऐसे मामले थे जिनमें सरकारी भूमि को निजी दर्शाकर उस पर मुआवजा दिया गया था। किच्छा और काशीपुर तहसील में इस तरह के मामले पकड़ में आए थे।
विज्ञापन


तमाम मामलों में एनएचएआई द्वारा करीब 213 करोड़ रुपये मुआवजा वितरण की अनियमितताएं मिलने पर बीते माह एसआईटी ने तीन तत्कालीन पीडी और एक एपीडी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी थी। सोमवार को पूछताछ के लिए उक्त अधिकारियों को नोटिस भी भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस के आधार पर बुधवार को देहरादून से एसआईटी कार्यालय पहुंचे तत्कालीन पीडी अशोक कुमार से एसआईटी ने पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि वर्ष 2015-16 में किच्छा तहसील के बरा गांव में किए गए भूमि अधिग्रहण के मामलों में पीडी अशोक कुमार से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। इससे पहले भी दो बार अशोक कुमार से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है।


माना जा रहा कि जल्द ही एसआईटी दो तत्कालीन पीडी और एक एपीडी से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर सकती है। इधर गलत तरीके से मुआवजा लेने वाले काश्तकारों के खिलाफ भी एसआईटी आरोप पत्र तैयार करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed