{"_id":"c005c04142622297eb9a282bf555921f","slug":"police-have-arrested-five-minors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पांच नाबालिगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पांच नाबालिगों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला आर्यनगर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर से चोरी और मूर्ति खंडित करने के मामले में पुलिस से पांच नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी गई जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
बीते 12 अप्रैल को आर्यनगर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर में चोरों ने जेवरात और नगदी चोरी कर देवी की मूर्ति को खंडित कर बाहर फेंक दिया था। घटना से हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने धरना प्रदर्शन कर बाजार भी बंद करा दिया था। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था। डीएम और एसएसपी ने 18 अप्रैल तक मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। मामले के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक वीके जेठा, एसएसआई अरुण कुमार, थानाध्यक्ष केलाखेड़ा धीरेंद्र कुमार और बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज एमएस दसौनी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। बीते शनिवार की रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर में ही कलश मंडप के पास स्थित आम के बाग से यूपी के मुरादाबाद जिले के ग्राम भोजपुर आगा निवासी एक किशोर व काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा निवासी तीन और ग्राम सरवरखेड़ा के एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। सभी विशेष समुदाय के नाबालिग बच्चे हैं।
विज्ञापन
रविवार को कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पकड़े गए किशोरों ने पूछताछ में बताया कि वह 12 अप्रैल को रात्रि 2.30 बजे बिजली जाने के बाद मंदिर के बगल वाले खाली प्लाट से एक दूसरे के कंधे पर ऊपर चढ़े और हथौड़े से जाली तोड़कर मंदिर में घुस गए। मंदिर के अंदर जाकर मूर्ति से मुकुट निकाला। चांदी का कंगन और गले का हार निकालने के प्रयास में मूर्ति की गर्दन टूट गई। टूटी गर्दन को खाली प्लाट में फेंक दिया। बताया कि पकड़े गए नाबालिगों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी जेवरात और एक हजार रुपए से अधिक की नगदी बरामद की। इस मौके पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम पीएस राणा, सीओ प्रकाश चंद मौजूद थे।
विज्ञापन