{"_id":"5949694a4f1c1b59508b4733","slug":"police-assaulted-two-vicious-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पूर्व ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक युवक और एक किशोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। पकड़े गये युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
सोमवार शाम ट्रांजिट कैंप पुलिस ने कृष्णा कालोनी निवासी वीरु वाल्मीकि और उसके नाबालिग साथी को संदिग्ध हालातों में घूमते हुए दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वीरु ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर 23 मई को शिवनगर निवासी राजाराम के बंद घर का ताला तोड़ सोने, चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी पार कर ली थी। गृह स्वामी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। इसके लिए पुलिस टीम भी गठित की गई थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चुराई अंगूठी, सोने की चेन, बिछुए पाजेब व 5500 की नकदी बरामद की। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गये चोर शातिर किस्म के हैं जो घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर हैं। उन्होंने कहा पकड़े गये आरोपी वीरु को जेल भेजा जा रहा है। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है। खुलासा करने वाली टीम में एसआई भुवन चंद्र आर्य, कांस्टेबल भुवन पांडे, इमरान अंसारी और नीरज शुक्ला भी थे।