फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrest six crore accused

पुलिस पकड़ से बाहर 60 करोड़ की ठगी के आरोपी

Sat, 09 Sep 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन

निवेशकों का करीब साठ करोड़ रुपये हड़प कर फरार हुए एक फाइनेंस कंपनी के निदेशकों और सीनियर डेवलपर्स रिपोर्ट दर्ज होने के नौ माह बाद भी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। इस कंपनी के सीएमडी और एमडी धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में भुवनेश्वर जेल में है। जिन्हें काशीपुर लाने के लिए पुलिस ने कोर्ट से बी-वारंट हासिल कर लिया है। 

विज्ञापन


जसपुर के मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी भजन सिंह ने 27 नवंबर 2016 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा कि काशीपुर स्टेशन रोड पर एक कांप्लेक्स में प्रयाग इंफोटेक हेरिस लिमिटेड का कार्यालय खोला गया। कई नामचीन अभिनेताओं को इस कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बताया गया। निवेशकों को विभिन्न जमा योजनाओं में आकर्षक ब्याज का लालच देकर लोगों से मोटी रकम जमा कराई गई। कंपनी में अभिकर्ताओं के माध्यम से काशीपुर व आसपास के लोगों ने भारी धनराशि जमा कराई। खुद भजन सिंह ने एक लाख अड़तीस हजार तथा पत्नी मीना के नाम एक लाख छह हजार रुपये की राशि कंपनी में जमा कराई।
विज्ञापन


उनके अलावा अभिकर्ता तस्लीम, अब्दुल हसन, हारुन खान, प्रेम सिंह समेत सैकड़ों अभिकर्ताओं ने निवेशकों की करोड़ों की राशि कंपनी में जमा कराई। कंपनी की काशीपुर शाखा में जमा 60 करोड़ से अधिक का भुगतान निवेशकों को नहीं हो सका। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई तो कंपनी के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ बिहार, बंगाल, उड़ीसा में भी आर्थिक अपराध के मुकदमे दर्ज होना पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता लगा कि कंपनी के सीएमडी वासुदेव बागची व एमडी आविक बागची धोखाधड़ी के ऐसे ही मामले में भुवनेश्वर (उड़ीसा) जेल में बंद है। विवेचनाधिकारी जसवीर सिंह ने भुवनेश्वर जेल जाकर आरोपी पिता-पुत्र के बयान दर्ज किए। इसी आधार पर विवेचनाधिकारी ने न्यायालय में ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों के लिए वारंट-बी जारी कर दिया है। विवेचना अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वारंट बी भुवनेश्वर जेल में दाखिल कर दिया गया है। पुलिस शेष फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed