फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pharmaceutical Factory, was arrested in heroin trafficking

दवा फैक्ट्री में पकड़ा गया हेरोइन का धंधा

Sun, 01 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 01 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pharmaceutical Factory, was arrested in heroin trafficking

इंटरपोल से अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस ने सिडकुल में दवा बनाने वाली डेनवर हेल्थ केयर फैक्ट्री में हेरोइन के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यहां से पोस्टल सर्विसेज के  जरिए डेनमार्क, यूएसए, दुबई, लंदन सहित अन्य देशों में हेरोइन की सप्लाई की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री कर्मचारी हल्द्वानी के तिकोनिया निवासी युवक को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी दवा फैक्ट्री का मालिक फरार है। फैक्ट्री से भी सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़ी गई 17 ग्राम हेरोइन की कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दवा फैक्ट्री सीज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


  एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने रविवार को इंटरनेशनल हेरोइन तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि तीन माह पहले डेनमार्क में इंटरपोल ने रुद्रपुर-पंतनगर से डाक के जरिए भेजे गए लिफाफे में हेरोइन (मादक पदार्थ) पकड़ी थी। इसके बाद इंटरपोल ने भारत को अलर्ट जारी किया था। दिल्ली पुलिस के निर्देश के बाद जब जांच की गई तो लिफाफे में हेरोइन भेजने वाले का पता गलत होने के कारण कोई पकड़ में नहीं आया। इसके बाद पतों को तस्दीक करने के लिए पुलिस और पोस्टआफिसों को अलर्ट जारी किया गया। तब  एएसपी टीडी वैला और कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि सिडकुल के सेक्टर तीन, प्लाट नंबर सात में स्थित डेनवर हेल्थ केयर फैक्ट्री में दवा बनाने की आड़ में हेरोइन का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन


फैक्ट्री से आसपास के क्षेत्रों के साथ ही विदेशों में भी हेरोइन भेजी जाती थी। फैक्ट्री स्वामी परविंदर सिंह निवासी हल्द्वानी के गुरुतेग बहादुर गली तिकोनिया इस काम के लिए अपने कर्मचारियों का इस्तेमाल करता था। उन्हें हेरोइन से भरे लिफाफों को स्पीड पोस्ट करने के लिए पोस्ट आफिस भेजता था। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि फैक्ट्री का एक कर्मचारी लिफाफा पोस्ट करने के लिए रुद्रपुर पोस्ट आफिस आ रहा है। इस पर कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम पोस्ट आफिस के पास कर्मचारी की तलाश में लग गए। इस दौरान इंडिका कार संख्या एचआर-29-के-7079 से आए हल्द्वानी के गुरुतेग बहादुर गली तिकोनिया निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू को पुलिस ने एक लिफाफे के साथ पकड़ लिया। जब लिफाफा खोला गया तो इसमें सादे कागजों के बीच में दो कार्बन लगाकर करीब 10 ग्राम हेरोइन रखी हुई थी। इसे यूएसए के लिए स्पीड पोस्ट किया जाना था। लिफाफे पर भेजने वाले का नाम रविंद्र मलिक निकट फूलबाग, चक्की पार्क जीबी पंत विवि पंतनगर लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में हरप्रीत ने बताया कि वह अपने पड़ोसी परविंदर सिंह की दवा बनाने वाली डेनवर हेल्थ केयर फैक्ट्री में मार्केटिंग का काम करता है। परविंदर सिंह ही विदेशों में सैंपल भेजने के नाम पर लिफाफों को स्पीड पोस्ट करने के लिए देता है। पुलिस ने हरप्रीत को साथ लेकर परविंदर सिंह की सिडकुल स्थित फैक्ट्री में दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। एसएसपी भरणे ने बताया कि फैक्ट्री में जब परविंदर के केबिन की तलाशी ली गई तो वहां पर एक लिफाफा मिला, जिसमें करीब सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा डेनमार्क भेजने के लिए कस्टम डिक्लरेशन फार्म भी मिला।


एसएसपी ने बताया कि पकड़ी गई कुल 17 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि परविंदर के पास विदेशाें में भेजने के लिए हेरोइन दिल्ली से आती थी, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed