{"_id":"59b2e4594f1c1bf67f8b527b","slug":"petrol-seven-injured-after-dispute-over-teen-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीन शेड को लेकर विवाद के बाद पथराव, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीन शेड को लेकर विवाद के बाद पथराव, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के दरियानगर में पथराव की घटना के बाद चोट दिखाती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरियानगर क्षेत्र में पार्षद द्वारा बनवाये जा रहे टीन शेड को लेकर बखेड़ा हो गया। एक पक्ष ने शेड निर्माण का विरोध जताया तो दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला तकरार के बाद पथराव तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों की तरफ से हुए पथराव से वहां अफरातफरी मच गई। पत्थर लगने से दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मामले के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियातन पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 के दरियानगर में पार्षद प्रमिला साहनी एक पार्क में सामुदायिक बारात घर के लिए टीन शेड का निर्माण करा रही थीं। निर्माण का काफी समय से मोहल्ले के कुछ लोग विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को टीनशेड के विरोध में कुछ लोग एमएनए से भी मिले थे और पार्क में पड़े मलबे को हटाने की मांग की थी। शाम के समय नगर निगम की टीम मलबा और निर्माण सामग्री हटाने के लिए पहुंची तो पार्षद पक्ष के लोग वहां आ गए। उन्होंने निर्माण सामग्री हटाने का विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच नोंक झोंक के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव होने पर नगर निगम के कर्मचारी जेसीबी और अन्य वाहन छोड़कर भाग गए। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर फेंकते रहे।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक युवक को वहां से पकड़कर अपने साथ ले जाने लगी। इसी बीच युवक पक्ष की महिलाओं ने विरोध किया जिसके बाद उनकी पुलिस के साथ तीखी नोंक झोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। दोनों पक्षों को शांत रहने की चेतावनी देकर पुलिस वापस लौट गई। इस दौरान पथराव में पार्षद प्रमिला साहनी की पुत्री दीपा साहनी, राजू साहनी, मालती साहनी, रेखा साहनी, राधा, जसोदा और दूसरे पक्ष का दीपक विश्वास, उसकी पत्नी अंजू विश्वास घायल हो गये। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर पथराव करने और तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि तनाव को देखते हुए मौके पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन