फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Parents-in-law who was in the chaos, firing several rounds

मायके वालों ने ससुराल में किया बवाल, कई राउंड की फायरिंग

Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 08 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 Parents-in-law who was in the chaos, firing several rounds
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

पैगा चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी में मारपीट के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। पत्नी की सूचना पर मायके पक्ष के लोग गाड़ियों में सवार होकर धमक पड़े। आरोप है कि उन्होंने गांव में कई राउंड हवाई फायरिंग की और पूरे परिवार को घेरकर बुरी तरह से पीट दिया। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी एक कार छोड़कर फरार हो गए। कार से पुलिस को एक तमंचा, चार मोबाइल और कई कारतूस मिले हैं। ग्रामीणों के हत्थे चढ़े महिला के पिता को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने घायल एक परिवार के पांच लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार को ग्राम बघेलवाला निवासी देवेंद्र की पत्नी अमरजीत किसी बात को लेकर अपने बच्चों को पीट रही थी। देवेंद्र ने मना किया तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। अमरजीत ने इसकी सूचना अपने मायके ग्राम अलीगंज खादर जसपुर को दे दी। देर शाम पांच गाड़ियों में अमरजीत पक्ष के लोग गांव में आ धमके। बताया जा रहा है कि उन्होंने आते ही घर के बाहर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद उन्होंने देवेंद्र और परिवार के सदस्यों को घेरकर लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट डाला। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी काले रंग की स्कार्पियो कार एचआर 51एजे9808 को छोड़कर फरार हो गए। इसी बीच भाग रहा अमरजीत का पिता लोगों के हत्थे चढ़ गया। 
विज्ञापन


उसकी धुनाई लगाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। पिटाई में देवेंद्र सिंह (27), पिता हरजीत सिंह (56), मां कुलदीप कौर (50), भाई रविंदर सिंह (36), भाभी रंजीत कौर (30) बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर पैगा चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने को लेकर हुई पंचायत में दो पक्षों में लाठी डंडे चले हैं। घटनास्थल पर फायरिंग होना नहीं पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के साथ चलती बनी महिला
अमरजीत की सूचना पर उसके परिजनों ने मायके में आकर बवाल काटा था। परिजनों की पिटाई करने के बाद जब आरोपी भागे तो उनके साथ अमरजीत भी बच्चों को लेकर चली गई। उधर, पति और ससुराली पिटाई से मिले जख्मों से कराह रहे थे। इधर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुुंच गए थे। उनमें घटना को लेकर काफी गुस्सा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed