फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One person arrested with Smack

स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 16 Dec 2018 11:57 PM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: विपिन कुमार Updated Sun, 16 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
One person arrested with Smack
किच्छा में पुलिस हिरासत में स्मैक का आरोपी - फोटो : Amar ujala

एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दरऊ के एक व्यक्ति के कब्जे से 98 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मीरगंज जिला बरेली से स्मैक के कैरियर के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे दो किशोरों को भी हिरासत में लिया है। किशोरों को स्मैक के कैरियर के रूप में इस्तेमाल करने की यह पहली घटना है। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये है।

विज्ञापन


कोतवाली में मामले की जानकारी देते हुए सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि उत्तराखंड के बॉर्डर पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार देर रात एसटीएफ कुमाऊं यूनिट एवं कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुरुकुल रोड तिराहा के पास पुलिया से समद अली (23) निवासी ग्राम दरऊ से 98 ग्राम स्मैक बरामद पकड़ी। साथ ही दो नाबालिग भाइयों को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


उसे यह स्मैक मीरगंज (बरेली) से कैरियर के रूप में आए इन सगे भाइयों से मिली थी। पुलिस ने समद अली के पास से बिना नंबर की एक बाइक भी कब्जे में ले ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक अजमत हुसैन निवासी खानपुरा वार्ड-6 मीरगंज (बरेली) ने भिजवाई है और दोनों किशोर अजमत के ही पुत्र हैं। बताया कि इससे पहले भी दो बार दोनों किशोर स्मैक की खेप उसे पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समद अपने पिता फरमूद अली के कहने पर यह स्मैक लेने आया था। उसका पिता कम कीमत पर स्मैक मंगवाकर किच्छा और रुद्रपुर के अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता है। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि फरमूद अली के अलावा नाबालिग बच्चों के पिता अजमत अली के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। 

इनसेट
दोनों नाबालिग चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी को सौंपे
किच्छा। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि  किशोरों में एक की उम्र 14 और दूसरे की उम्र 13 वर्ष है। नियमानुसार नाबालिगों को रात में कोतवाली नहीं रखा जा सकता, इसलिए दोनों को चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के सुपुर्द किया गया है। सोमवार को नाबालिगों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।


एसटीएफ और पुलिस टीम में ये रहे शामिल 
एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक एमपी सिंह, एसआई पंकज बेलवाल, दीपक अरोरा, गोविंद सिंह, विरेंद्र चौहान, सुरेंद्र कनवाल, दुर्गा पापड़ा, महेंद्र गिरी, भूपेंद्र मर्तोलिया के अलावा पुलिस टीम के सीओ हिमांशु शाह, मोहन चंद पांडे, एसआई सतपाल सिंह, संजय धौनी, इरशाद उल्ला और हरजिंदर सिंह थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed