फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one dies in road accident

सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

Sun, 01 Oct 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Sun, 01 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
one dies in road accident
रामवीर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कुंडेश्वरी निवासी रामवीर (50) पुत्र मल्लीराम शनिवार की देर रात कुंडेश्वरी में दशहरा मेला खत्म होने के बाद झूले का सामान छोड़ने टेंपो से बाजपुर दोराहा निकट रम्पुरा गया हुआ था। सामान छोड़ने के बाद देर रात वह वापस लौट रहा था। ग्राम कनौरा के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। ब्यूरो
हादसे में बाइक सवार गंभीर सितारगंज। बाइक से बाजार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार देर शाम बाइपास कालोनी वार्ड संख्या 11 निवासी गुलफाज (19) पुत्र साबिर बाइक से बाजार आया था। बाजार से वह अमरिया चौराहे की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गुलफाज को लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे पीलीभीत निजी अस्पताल ले गए हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed