फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one died in accident in,

मालगाड़ी यार्ड में ट्रक से कुचलकर पल्लेदार की मौत, बवाल

Wed, 13 Jun 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Wed, 13 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
one died in accident in,
रुद्रपुर के मालगोदाम में श्रमिक के शव का पंचनामा भरती पुलिस - फोटो : amar ujala

रेलवे स्टेशन के मालगाड़ी यार्ड में मंगलवार शाम मक्के से लदे ट्रक की चपेट में आने से एक पल्लेदार की मौत हो गई। घटना के समय पल्लेदार मक्के के बोरों की ट्रक में लोडिंग कर पानी पीकर लौट रहा था। जीआरपी, आरपीएफ, रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और बिलासपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक शव यार्ड में पड़ा रहा। वहीं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां मौजूद पल्लेदारों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


शाम करीब चार बजे कुरसैला, बिहार से मक्के से भरी मालगाड़ी रुद्रपुर रेलवे स्टेशन मालगाड़ी यार्ड में पहुंची। मालगाड़ी से मक्के की रैक उतारने के बाद पल्लेदारों ने मक्के के बोरों को ट्रकों में भरना शुरू किया। करीब पांच बजे तक ट्रकों में लदान के बाद टांडा, रामपुर, यूपी निवासी पल्लेदार नरेश (30) पुत्र गोपालराम पानी पीकर दोबारा यार्ड में लौट रहा था। तभी मक्के से भरा ट्रक (यूके05 पीए 0503) नरेश को कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


इससे वहां हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पल्लेदारों की भीड़ एकत्रित होती देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली से पुलिस फोर्स, रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी थाना इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे, लेकिन जीआरपी ने घटनास्थल के रुद्रपुर कोतवाली के सीमा पर आने की बात कहकर कब्जे में नहीं लिया, जबकि रुद्रपुर कोतवाली पुलिस इसे बिलासपुर थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए 10 मिनट बाद ही लौट गई। सूचना पर बिलासपुर से इंस्पेक्टर शैलेंद्र पाल सिंह और दरोगा जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घटनास्थल को जीआरपी का क्षेत्र बताया। करीब साढ़े तीन घंटे तक सीमा विवाद चलता रहा। इसी दौरान वहां मौजूद पल्लेदारों ने पुलिस और जीआरपी पर पंचनामा न भरने का आरोप लगाया। साथ ही हंगामा करना शुरू कर दिया। आखिर में बिलासपुर पुलिस के इंस्पेक्टर सिंह ने पंचनामा भरवाया। उन्होंने कहा कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। माल अधीक्षक पूरन सिंह राणा ने बताया कि मक्के से लदे ट्रक की चपेट में आने से पल्लेदार की मौत हो गई।


हम 20 किमी से पहुंचे और तुम 50 मीटर भी न चल सके
रुद्रपुर। बिलासपुर से पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र पाल सिंह ने जीआरपी थानाध्यक्ष दीपक राठी को नसीहत देते हुए कहा कि हम 20 किमी दूर से घटनास्थल पर पहुंचे और तुम अपने थाने से 50 दूरी पर भी नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन का दायरा जीआरपी के क्षेत्र में ही आता है। उधर, आरपीएफ के दरोगा आरपी भारद्वाज का कहना था कि जीआरपी का कार्य रेलवे संपत्ति से जुड़ा होता है। इस कारण वह इस मामले में कार्रवाई नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed