फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one caught stealing pendol clips from railway track

रेलवे ट्रैक से पेंडोल क्लिप चोरी करते एक आरोपी को दबोचा

Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  काशीपुर। Updated Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
one caught stealing pendol clips from railway track
काशीपुर में आरपीएफ टीम के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
रेल संरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे एक नशेड़ी को आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक से पेंडोल क्लिप चोरी करते धर दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पूर्व में ट्रैक से निकाले गए क्लिप भी एक कबाड़ी की दुकान से बरामद हुए हैं। आरपीएफ ने कबाड़ी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरपीएफ को शनिवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि काशीपुर-मुरादाबाद और काशीपुर-लालकुआं संभाग के दो रेलवे ट्रैक से 37 पेंडोल क्लिप चोरी हो गए हैं। इस पर आरपीएफ की टीम ट्रैक के निरीक्षण को पहुंची। टीम ने पाया कि दोनों ट्रैकों से कुछ-कुछ दूरी से पेंडोल गायब हैं।
विज्ञापन


काशीपुर-लालकुआं ट्रैक से 18, काशीपुर-मुरादाबाद ट्रैक से सात और रेलवे जंक्शन से फाटक केबिन तक करीब 200 मीटर की दूरी क्षेत्र में बने आठ ट्रैक के यार्डों से 25 पेंडोल गायब थे। इसके बाद, टीम ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक को टांडा क्रॉसिंग के पास दोनों रेलवे ट्रैकों से पेंडोल क्लिप निकालते रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके कब्जे से 13 पेंडोल क्लिप बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सईद निवासी ग्राम पतिया नंगला अलीगंज यूपी बताया। आरपीएफ ने उसकी निशानदेही पर पेंडोल क्लिप अल्ली खां निवासी अनवर कबाड़ी के गोदाम से 37 पेंडोल क्लिप बरामद किए। पूछताछ में सईद ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक के जिस हिस्से से पेंडोल क्लिप निकालता है, उस स्थान को छिपाने के लिए पत्थर रख देता था।

क्लिप निकालने के बाद से इस ट्रैक से रात में ट्रेन संख्या 55014 व 14315 और सुबह 55316 गुजर चुकी थी। आरपीएफ के निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि यदि ट्रैक से लगातार पेंडोल क्लिप निकाले जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। चूंकि कुछ-कुछ दूरी से पेंडोल क्लिप निकाले गए हैं, इस कारण ट्रैक को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। आरपीएफ ने सईद और अनवर के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पहले भी हो चुका है रेलवे ट्रेक क्षतिग्रस्त करने का प्रयास 
काशीपुर। मई 2018 में मुरादाबाद रेलवे ट्रैक से शरारती तत्वों ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की नीयत से 105 पेंडोल क्लिप निकाले थे। गनीमत रही कि तब मुरादाबाद से काशीपुर की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक ली थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया था। इस मामले में अभी तक आसपास के गांवों में रहने वाले दर्जनों संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। 


लालकुआं-मुरादाबाद संभाग के बीच रेलवे ट्रैक से शनिवार की रात और रविवार की सुबह 50 पेंडोल क्लिप चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी और कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। - ओपी मीणा, निरीक्षक आरपीएफ, काशीपुर जंक्शन।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed