{"_id":"5c30fdeabdec22569e113e66","slug":"one-arrested-in-a-railway-ticket-brokerage-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में रेलवे टिकटों की दलाली में एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर में रेलवे टिकटों की दलाली में एक गिरफ्तार
Sun, 06 Jan 2019 12:26 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया युवक लालकुआं थाने में टीम की गिरफ्त में।
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर में शनिवार को ऑनलाइन रेलवे टिकटों की अवैध रूप से बुकिंग कर रहे एक युवक को बरेली से पहुंची रेलवे की सीआईबी (क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच) और रुद्रपुर आरपीएफ चौकी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से तत्काल के तीन टिकट बरामद हुए। आरोपी युवक के खिलाफ लालकुआं आरपीएफ थाने में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रुद्रपुर के काशीपुर बाईपास रोड स्थित हंस ट्रेवल्स के कार्यालय में शनिवार दोपहर के समय बरेली से पहुंची सीआईबी और रुद्रपुर आरपीएफ चौकी की टीम ने दबिश दी। कार्यालय में टीम ने रुद्रपुर आवास विकास के वार्ड नंबर 20 निवासी ऋषि सक्सेना को रेलवे टिकटों के निजी आईडी से अवैध रूप से ऑनलाइन बुकिंग करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवक के पास पांच जनवरी की तिथि पर ऑनलाइन बुक किए गए बाघ एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ट्रेनों के तत्काल के तीन टिकट मिले। बाघ एक्सप्रेस का टिकट गोंडा जंक्शन से रुद्रपुर तक, शताब्दी एक्सप्रेस का टिकट नई दिल्ली से रुद्रपुर और गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस का टिकट गाजियाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच बुक किया गया था। टीम की कार्रवाई के दौरान आरोपी की दुकान के बाहर कुछ व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन टीम बगैर किसी दबाव में आए दुकान में रखे उपकरणों को सील कर युवक को लालकुआं स्थित आरपीएफ थाने में ले गई।
विज्ञापन
वहां उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया। टीम में सीआईबी बरेली से पहुंचे एसआई किशन जोशी, रुद्रपुर आरपीएफ चौकी इंचार्ज आरके भारद्वाज, लालकुआं थानाध्यक्ष बीके सिंह, बृजमोहन शर्मा, पवन शुक्ला, ज्ञान सिंह, मुकेश कुमार शामिल थे।
रुद्रपुर में कई ट्रेवल एजेंट आरपीएफ की रडार में
रुद्रपुर। रुद्रपुर में अवैध रूप से रेलवे टिकटों की बुकिंग कर रहे कई लोग आरपीएफ की रडार पर हैं। आरपीएफ को मुखबिरों के जरिये लगातार रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे टिकटों की दलाली की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। बता दें कि पिछले वर्ष भी रुद्रपुर में पांच मंदिर के पास एक दुकान में आरपीएफ और स्पेशल टास्क फोर्स ने पिता-पुत्र को रेलवे टिकटों की दलाली करते हुए पकड़ा था। आरोपियों के पास से 16 तत्काल टिकट बरामद हुए थे।