फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Old man died in a road accident

सड़क हादसे में गई अधेड़ की जान

Fri, 23 Jun 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 23 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Old man died in a road accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

घर से मजदूरी करने जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। बूढ़ी मां जीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की तड़के पिंडारी गांव निवासी गुरदीप सिंह (55) पुत्र बरहाम सिंह पैदल ही घर से मजदूरी करने जा रहा था। रास्ते में बटेश्वर पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सड़क पर गुरदीप को मृत अवस्था में पड़ा देख तत्काल ही कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र कापड़ी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और मृतक गुरदीप के शव को कब्जे में ले लिया। कापड़ी ने बताया कि घटना के दौरान घटनास्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था। मृतक के हाथ व पैर कुचले हुए हैं। बताया कि गुरदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हादसे के बाद मृतक की बूढ़ी मां जीत कौर अस्पताल पहुंची और बेटे को मृत अवस्था देख बेसुध हो गई। मृतक अपनी पीछे पत्नी व एक बेटी और बेटे को छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed