फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Not satisfied with the life sentence Nandlal

उम्रकैद की सजा से संतुष्ट नहीं नंदलाल

Thu, 29 Jan 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गदरपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Not satisfied with the life sentence Nandlal

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली के साथ-साथ मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर को फांसी पर लटकाया जाए तभी हमारी बिटिया की आत्मा को शांति मिलेगी। निठारी कांड में अपनी लाडली बिटिया पायल को गवां चुके गदरपुर के ग्राम पिपलिया नं. 1 के नन्दलाल ने यह दर्द बयां किया।

विज्ञापन


नोएडा के निठारी कांड का राज खोलने में अहम रहे नंदलाल ने दुख जताते हुए कहा कि देरी के आधार पर फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने से वह बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। कोली व पंधेर दोनों को खुलेआम फांसी दी जानी चाहिए। तभी उन्हें और उनके परिवार को शांति मिलेगी। नंदलाल ने बताया कि 2005 से पूर्व वह रोजगार की तलाश में नोएडा क्षेत्र में गए थे। जहां से उन्हें लाडली बिटिया दीपिका उर्फ  पायल को गंवाकर परिजनों के साथ ग्राम पिपलिया में लौटना पड़ा।
विज्ञापन


विदित हो कि 2005 में नोएडा के सेक्टर 31 में निठारी गांव की एक कोठी से लड़के, लड़कियों के तमाम कंकाल मिले थे। जिनके साथ वहशियाना हरकत के बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें ग्राम पिपलिया के नन्दलाल की पुत्री दीपिका उर्फ  पायल भी शामिल थी। इस मामले में पुलिस ने कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर, उसके नौकर सुरेन्द्र कोली को गिरफ्तार किया था। नंदलाल के मुताबिक पूर्व में वह नोएडा के सेक्टर 19 के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां वह एक प्राइवेट चिकित्सक के रूप में परिजनों का गुजर-बसर कर रहे थे। उसी दौरान 2005 में 7 मई को उनकी बेटी दीपिका उर्फ  पायल घर से लापता हो गई। जिसकी उन्होंने सेक्टर 20 के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। खुलासे के बाद पता चला कि तमाम लड़के, लड़कियों के साथ वह भी उक्त दोनों वहशी दरिंदों का शिकार हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed