{"_id":"5bbe4d8e867a55283b25ee56","slug":"newlyweds-took-divorce-when-she-found-that-the-husband-is-gay","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति निकला समलैंगिक, नवविवाहिता ने ले लिया तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति निकला समलैंगिक, नवविवाहिता ने ले लिया तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के समलैंगिक होने का पता लगने पर नवविवाहिता के तलाक का मामला सामने आया है। हेल्प लाइन में काउंसलिंग के दौरान दहेज, मेहर और जेवरात लौटाने की शर्त पर दोनों पक्षों के बीच तलाक हो गया। इधर, पीड़िता ने लड़के पक्ष पर समझौते से मुकरते हुए सामान और रकम न देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
काशीपुर निवासी युवती का विवाह बीती 28 मार्च को रामनगर (नैनीताल) निवासी युवक से हुआ था। विवाह के समय युवती के परिजनों ने दहेज में सामान, बाइक, सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान दिया था। निकाह के बाद विवाहिता ने अपनी सहेलियों को पति की बेरूखी के बारे में बताया। कुछ समय बाद विवाहिता के पूछने पर पति ने खुद को समलैंगिक होना स्वीकार कर उसके सामने तलाक का प्रस्ताव रख दिया।
विज्ञापन
उसने मायके आकर अपने परिजनों को सारी हकीकत बताई। वधू पक्ष ने मामले की शिकायत रामनगर पुलिस से की। रामनगर महिला हेल्पलाइन में दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग हुई। एक अगस्त को दोनों पक्षों के बीच इस बात पर तलाक की सहमति बन गई कि वर पक्ष दहेज का सामान, बाइक, जेवर और मेहर की रकम लौटाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि तलाक के सवा माह बाद भी वर पक्ष ने समझौते के अनुसार दहेज का सामान और मेहर की रकम अदा नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।