फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother killed with family for land

जमीन के लिए परिवार के साथ मां को मार डाला

Thu, 06 Jun 2019 12:18 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 06 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mother killed with family for land
मृतका गुरदीप कौर। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

जमीन के लिए बेटे ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी। मृतका की सबसे छोटी बहू ने जेठ, जेठानी और उनके बेटे समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उसने ग्रामीणों और रिश्तेदारों के साथ थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 4:00 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम नौगजा पूरनगढ़ निवासी बिंदर कौर पत्नी निरवेर सिंह अपनी सास गुरदीप कौर (70) पत्नी स्व. छिंदर सिंह के शव को लेकर रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी सास गुरदीप कौर उसके साथ रहती थीं। बीती मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे उसका जेठ ग्राम कल्याणपुर सिसईखेड़ा निवासी अवतार सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर, बेटा बादल सिंह और बेटी पूजा कौर पत्नी जंगीर सिंह के साथ उसके घर आए। उसका जेठ अवतार सिंह उसकी सास गुरदीप कौर को अपने घर ले जाने की बात कहकर साथ ले गए। 
विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया कि उसी रात करीब 11:00 बजे ग्राम कल्याणपुर निवासी मलकीत सिंह और बलजीत सिंह ने उसके घर पर आकर बताया कि उसकी सास बेहोशी की अवस्था में ग्राम कल्याणपुर में पूजा कौर के घर के बाहर पड़ी हैं। उसने जाकर देखा तो सास बेहोश पड़ी थी। इस पर उन्हें उपचार के लिए नानकमत्ता चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने गुरदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जमीन की रंजिश के कारण उसके जेठ अवतार सिंह ने अपनी पत्नी चरणजीत कौर, पुत्र बादल सिंह व पूजा कौर के साथ सास को पीटकर उनकी हत्या कर दी है। मृतका के तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा आरोपी अवतार सिंह, मझला बेटा नानकमत्ता निवासी अजायब सिंह और सबसे छोटा पूरनगढ़ गांव का निरवेर सिंह उर्फ राजू हैं। इनमें निरवेर सिंह राजू की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है।


बिंदर का कहना है कि जेठ अवतार सिंह जमीन के बंटवारे से खुश नहीं है, जिस कारण आए दिन जमीन और देने का दबाव बनाते थे। इस पर थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और तत्काल आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
इधर, दरोगा नेहा ध्यानी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। बताया कि मृतका की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हो सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed