फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother had scolded the daughter of the bridge jump

मां ने डांटा तो बेटी ने पुल से लगाई छलांग

Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 13 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
 Mother had scolded the daughter of the bridge jump
अात्‍महत्‍या का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

मायके में रह रही एक विवाहिता ने कल्याण नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। बताया गया है कि विवाहिता ने यह आत्मघाती कदम मां की डांट के बाद उठाया। 

विज्ञापन


आजाद नगर निवासी प्रिया (23) का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व अमरोहा निवासी लोकेश से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने लगी। इसके चलते दो माह पहले प्रिया अपनी बेटी को लेकर यहां आजाद नगर में अपनी मां के पास आकर रहने लगी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार सुबह प्रिया की अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मां के डांटने से क्षुब्ध होकर प्रिया ने किच्छा बाईपास मार्ग पर कल्याणी नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी। पत्थरों से टकराकर प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर उसके परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्रिया की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed