{"_id":"5c5dcfb0bdec225eb27aa7e9","slug":"moradabad-pac-worker-accused-of-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के पीएसी कर्मी पर युवती ने लगाया दुराचार का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरादाबाद के पीएसी कर्मी पर युवती ने लगाया दुराचार का आरोप
Sat, 09 Feb 2019 12:21 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
marital rape
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा निवासी एक युवती ने मुरादाबाद में तैनात एक पीएसी कर्मी पर यौन शोषण का आरोप लगाकर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को तहरीर सौंपी है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। तहरीर में युवती का कहना है कि करीब पांच वर्ष पूर्व वह मोबाइल फोन पर बातचीत के जरिये खटीमा के ही एक युवक के संपर्क में आई, जो कि पीएसी मुरादाबाद में तैनात है।
विज्ञापन
फोन पर बात करते-करते कुछ समय बाद दोनों की बीच प्रेस संबंध हो गए। इसी दौरान युवक ने उसे अपने पास मुरादाबाद बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। शादी की बात करने पर युवक ने उसे भी पुलिस विभाग में भर्ती करवाने का झांसा दिया और लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। कुछ समय बाद उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसका परिवार खटीमा में रहता है।
विज्ञापन
युवक से इस बारे में बात करने पर युवक ने उससे शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक की ओर से उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई है, जिसे अब युवक सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। मामले में खटीमा पुलिस को तहरीर सौंपने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने खटीमा थाना पुलिस को मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन