फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minister of State for Status of Women in obscenity

दर्जा राज्य मंत्री ने की महिला से अश्लील हरकत

Sun, 08 Nov 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एक महिला ने एक दर्जा राज्य मंत्री पर अश्लील हरकत करने सहित कई आरोप लगाए हैं। महिला ने दर्जा राज्य मंत्री और एक रेस्टोरेंट स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी है। वहीं महिला ने एसएसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
महिला ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसके पति निवासी इलाहाबाद बैंक गली ने एक व्यक्ति से एक पुरानी इनोवा 10.25 लाख में खरीदी। तय सौदे के अनुसार उसके पति ने 6.8 लाख का डिमांड ड्राफ्ट और 1 लाख नगद उसे दे दिया। व्यक्ति ने उन्हें बताया कि इनोवा गाड़ी में एक फाइनेंस कंपनी का बकाया है। वह उसे चुकाकर इनोवा गाड़ी के कागज उसके पति के नाम कर देगा।

विज्ञापन

लेकिन कई बार गाड़ी के कागज उनके नाम करने की बात कहने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोपी के टालमटोल से जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने फाइनेंस कंपनी जाकर पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि फाइनेंस कंपनी का गाड़ी पर 3.48 लाख का ऋण बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने यह बात आरोपी से कही और गाड़ी नाम कराने या पैसे वापस करने को कहा तो आरोपी और वहां पहले से मौजूद एक दर्जा राज्य मंत्री ने उनके साथ अश्लील शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब वह गाड़ी लेकर जाने लगे तो दोनों ने उन्हें अश्लील हरकत करते हुए गाड़ी से नीचे खींच लिया। साथ ही गाड़ी पुलिस चौकी में खड़ा करा ली। पुलिस ने महिला की तहरीर में जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रांजिट कैंप इंचार्ज सुशील कुमार का कहना है कि जांच चल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed