फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mandi inspector surrenders after raids

छापे पड़े तो मंडी निरीक्षक ने किया सरेंडर

Thu, 06 Sep 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 06 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mandi inspector surrenders after raids
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala
विजलेंस टीम के छापे से दबाव में आए रिश्वत मांगने का आरोपी मंडी निरीक्षक इंद्र बहादुर चंद ने मंगलवार को नैनीताल स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
विज्ञापन


 मंडी का लाइसेंस बनवाने के लिए आढ़ती पुरुषोत्तम अग्रवाल से इंद्र बहादुर चंद ने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 21 अगस्त को इंद्र बहादुर ने अवकाश पर होने के कारण अपने साथी निरीक्षक भुवन गोस्वामी से पैसा लेकर आढ़ती को लाइसेंस देने के लिए कहा था।
विज्ञापन


विजिलेंस ने बगवाड़ा मंडी में छापामारी कर भुवन गोस्वामी को गिरफ्तार कर इंद्र बहादुर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। विजिलेंस की कार्रवाई से बचने के लिए इंद्र बहादुर के भूमिगत हो गया। विजिलेंस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर गैर जमानती वारंट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी धरपकड़ के लिए विजलेंस की टीम ने रुद्रपुर बगवाड़ा मंडी, किच्छा, खटीमा और बनबसा में उसके ठिकानों पर दबिश दी। पता चला कि आरोपी नेपाल की तरफ भाग गया है। विजलेंस टीम कुर्की उद्घोषणा का आदेश हासिल करने के लिए प्रार्थनापत्र तैयार कर रही थी। विजलेंस के एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी इंद्र बहादुर चंद ने आत्मसमर्पण कर दिया है।


अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस मामले में दोनों आरोपी अब जेल में है। 


घूस मांगने के आरोप में फरार चल रहे मंडी निरीक्षक इंद्र बहादुर चंद ने मंगलवार को नैनीताल की विशेष भ्रष्टाचार निवारण अदालत में सरेंडर कर दिया है, जहां से 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 
-पंकज उप्रेती, इंस्पेक्टर विजिलेेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed