फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man cheated try to marry third times

धोखा देकर तीसरा निकाह किया

Sun, 21 Apr 2019 12:02 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Sun, 21 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
man cheated try to marry third times
Nikah
एक महिला ने शादीशुदा एक युवक पर धोखे से उसकी बेटी से निकाह करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी पहले से ही दो पत्नियां हैं। पुलिस ने मामले को काउंसलिंग के लिए महिला हेल्प लाइन को भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में गंगेबाबा मार्ग निवासी महिला ने कहा कि कुंडा थाने के ग्राम बैलजूड़ी निवासी उसके कुछ परिचितों का उसके घर आना जाना था। इन लोगों से उसने अपनी बेटी का रिश्ता कराने में मदद मांगी। इस पर इन लोगों ने उसे ग्राम बैलजूड़ी निवासी एक युवक के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उसका रोजगार भी अच्छा है। रिश्ता तय होने पर आठ मार्च 2019 को उसने उक्त युवक से अपनी बेटी का निकाह कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान बरात की आवभगत पर भी काफी खर्च हुआ। इसके अलावा उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी दिए। महिला के अनुसार उसके पति दिव्यांग है, जो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। विवाह के कुछ दिन बाद यह राज खुला कि उसकी बेटी के पति की पूर्व में भी दो पत्नियां हैं। उनके अलावा भी वह कई और युवतियों के साथ धोखा कर चुका है। महिला का आरोप है कि वह उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने पर तुले हैं। जानकारी होने पर वह अपनी बेटी को घर ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 14 अप्रैल को उक्त युवक अपने साथियों को लेकर उसके घर में घुसा और उसकी पुत्री को जबरन ले जाने लगा। विरोध करने पर उन्होंने उसकी छोटी पुत्री के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।


शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा
खटीमा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर प्रेमी पर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पास के ही गांव के युवक से उसकी जान पहचान उस समय हुई जब वह उसी गांव में अपने रिश्तेदार के घर गई थी। युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित ने यह सब परिजनों को बताया तो युवक के परिजन आए और बेटे की गलती मानते हुए दोनों की शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद युवक का उनके घर आना जाना शुरू हो गया, जो दो साल तक चला। इस बीच कई बार युवक ने उससे संबंध बनाए। पीड़ित का आरोप है कि अब वह और उसके परिजन शादी से इंकार कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed