फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Majnu operation began, call for sit-ups

आपरेशन मजनू शुरू, लगवाई उठक-बैठक

Sun, 23 Aug 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sun, 23 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 कन्या विद्यालयों के आसपास मनचले मजनुओं की भीड़ लगी रहती है। इससे छात्राओं को भारी दिक्कतें हो रही थी। अब मजनुओं की खैर नहीं, उठक-बैठक लगाने के अलावा जेल भी जाना पड़ सकता है। आपरेशन मजनू टीम ने कन्या विद्यालयों के आसपास मंडराने वाले मनचलों को पकड़ कर उठक-बैठक लगवाई और चेतावनी देकर छोड़ दिया।


कोतवाल वीके जेठा के निर्देश पर आपरेशन मजनू टीम का गठन किया गया है। टीम ने शनिवार को शहर के कई कन्या विद्यालयों के आसपास मंडराने वाले मजनुओं को पकड़कर उठक-बैठक लगवाई और छोड़ दिया। आपरेशन मजनू टीम प्रभारी एमएस दसौनी ने बताया कि टीम ने जीजीआईसी, श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित अन्य कन्या विद्यालयों के आसपास मंडराने वाले मजनू छाप लड़के पकड़े। जिनमें कई छात्र अन्य स्कूलों के भी थे। उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का छात्राओं के अभिभावकों ने स्वागत किया। टीम में एसएसआई अरुण कुमार, कांस्टेबल राजेश, अवधेश, बलवंत शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed