{"_id":"5a7359d54f1c1b89268b7c56","slug":"looted-two-and-a-half-lakh-finance-company-s-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर सितारगंज से रुद्रपुर जा रहे बरेली की फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब नौ बजे बरेली की बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी संजीव कुमार पुत्र राम स्वरूप निवासी जगतपुरा (रुद्रपुर) कंपनी के ढाई लाख रुपये लेकर बाइक (यूके 06 एएल 7313) से सितारगंज से रुद्रपुर आ रहा था। संजीव के मुताबिक किच्छा में नालंदा स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने उसे तमंचा दिखाकर रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
खतरा देखकर उसने अपनी बाइक मोड़ ली और कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक चाय के खोखे पर बैग छुपाने के लिए दुकानदार भुवन जोशी की ओर अपना रुपयों से भरा बैग फेंक दिया। इस बीच तीनों बदमाश भी खोखे पर आ गए और दुकानदार की कनपटी पर तमंचा रखकर बैग छीन फरार हो गए। घटना की सूचना पर एएसपी देवेंद्र पींचा, कोतवाल मोहन चंद पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका। कोतवाल पांडे ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिस व्यक्ति से लूटपाट की घटना हुई है, उसकी भी जांच की जा रही है।
रात में चार लाख और दिन होते-होते ढाई लाख हुई रकम
रुद्रपुर। फाइनेंस कर्मी से हुई लूट की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जब पुलिसकर्मी फाइनेंस कर्मी के पास पहुंचे तो उसने लूटी गई रकम तीन से चार लाख के बीच बताई। इसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर कंपनी के अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। यहां कर्मचारी के पास मौजूद पर्ची का मिलान किया गया तो लूटी गई रकम ढाई लाख निकली।