फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lalpur the killings Makdril

लालपुर हत्याकांड का किया माकड्रिल

Fri, 20 Mar 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 20 Mar 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lalpur the killings Makdril

सप्ताह भर पहले नारायणपुर में महिला की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में वारदातस्थल जाकर माकड्रिल किया। इस दौरान महिला के वजन के बराबर बनाए गए पुतले को बाइक से खिंचवाकर हत्या के तरीकों को जाना गया। पुलिस यही मान कर चल रही है कि महिला की हत्या किसी परिचित या आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति ने की है।

विज्ञापन

 12 मार्च को ग्राम नारायणपुर कोठा निवासी महिला बाजार से खरीदारी करने गई थी। वहां से लौटते वक्त रात में गांव के समीप खेतों में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। विधानसभा में मामला उठने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करीब 24 लोगों को हिरासत में लिया। लेकिन पूछताछ के बाद कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। गुरुवार को एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने किच्छा पुलिस के साथ घटना स्थल पर माकड्रिल कराई। इस दौरान महिला के शव के वजन बराबर एक पुतला लेकर पुलिस कर्मियों ने बाइक से वहां तक खींचा जहां शव मिला था। कई बार प्रयास करने पर भी पुलिस इसी नतीजे पर पहुंची है कि इसी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने हत्या व दुष्कर्म किया है। हत्यारों की संख्या भी एक से अधिक रही है। उसे बाइक से खींचकर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया होगा। यह भी देखा गया कि महिला को खींचते समय सड़क पर कैसे निशान बने थे। इसके बाद एसएसपी ने सीओ जेआर जोशी से इस पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed