{"_id":"920944db891262c9f89518c2921027bf","slug":"jholachap-lady-doctor-s-life-in-jeopardy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर की दवा से महिला के प्राण संकट में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप डॉक्टर की दवा से महिला के प्राण संकट में
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
एक महिला झोलाछाप डॉक्टर के पास दांत के दर्द का इलाज कराने गई। झोलाछाप डॉक्टर ने ऐसी दवा दी कि महिला के प्राण ही संकट में पड़ गए।
विज्ञापन
महिला को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में लाया गया। महिला की हालत में जब सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
रविवार को ग्राम करनपुर निवासी मीना 30 पत्नी जोनू के दांत में दर्द था। उपचार करने कुंडा स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के अस्पताल में गई।
आरोप है कि डॉक्टर ने न जाने क्या दवा दी, दवा खाते ही दवाई महिला को रिएक्शन कर गई। उसे गंभीरावस्था में सरकारी अस्पताल काशीपुर लाए। लेकिन महिला की हालत में सुधान नहीं होने पर उसे डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन