{"_id":"581a22ff4f1c1bc032436ddd","slug":"jewelry-and-cash-from-the-woman-in-broad-daylight-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला से जेवरात और नकदी ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े महिला से जेवरात और नकदी ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्ततम भगत सिंह चौक के पास अज्ञात ठगों ने दिनदहाड़े स्कूल में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लाखों के जेवरात और नगदी पार कर ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सिंह कालोनी निवासी ऊषा कुमारी सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। बुधवार दोपहर ऊषा स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर को जा रही थी। शहर के व्यस्ततम भगत सिंह चौक के पास स्थित आर्य समाज मंदिर गली में पहुंचने पर दो अंजान युवक उनके पास पहुंचे और उनसे पंत गली का रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन
ऊषा के अनुसार बातों ही बातों में युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर लिया। इसके चलते उसने युवकों के कहे अनुसार उन्हें अपने गले में पहनी हुई दो तोले सोने की चेन, दो हाथ के कड़े, कान के कुंडल और पर्स में रखी 8 हजार की नगदी सौंप दी।
विज्ञापन
युवकों के जाने के बाद जब उसका सम्मोहन टूटा तो उसे ठगी का अहसास हुआ। ऊषा ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिस पर कई लोगों ने ठगों को तलाशा लेकिन ठगों का कोई पता नहीं चला। ऊषा ने बाजार चौकी में पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले को लेकर एएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि मामला ठगी का है, जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी।