फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   'I am alive, I live in Bareilly, some people are telling me dead'

‘मैं जिंदा हूं, बरेली में रहता हूं, कुछ लोग मरा बता रहे हैं’ 

Tue, 06 Feb 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 06 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
'I am alive, I live in Bareilly, some people are telling me dead'
पीड़ित सुरेंद्र प्रसन्न सिंह - फोटो : amar ujala

बरेली के चैनपुर में चैन से जी रहे सुरेश प्रसन्न सिंह को करीब छह माह पूर्व पता चला कि उनकी ‘मौत’ 18 साल पहले वर्ष 2000 में हो चुकी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के बेटे की ‘मौत’ के बाद उनकी 15 एकड़ जमीन को पांच लोगों ने अपने नाम भी करवा लिया है। छटपटाते हुए यह ‘मुर्दा’ सोमवार को यहां पहुंचा और बताया कि वह जिंदा हैं। पीड़ित ने डीएम को पत्र सौंपकर और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। 

विज्ञापन


गांव बेनीपुर सादात थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली निवासी सुरेश प्रसन्न सिंह उर्फ सुरेश कुंवर सिंह (71) पुत्र स्व. राम स्वरूप सिंह ने सोमवार को गदरपुर थाने में तहरीर देकर कहा कि उनके पिता स्व. राम स्वरूप सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। तत्कालीन यूपी सरकार ने उन्हें राजस्व ग्राम मुकंदपुर में 15 एकड़ कृषि भूमि आवंटित की थी।
विज्ञापन


पिता की मृत्यु के बाद विरासतन यह भूमि उनके और उनके बड़े भाई महेश प्रसन्न सिंह के नाम दर्ज हो गई। महेश प्रसन्न सिंह का 17 मार्च 2009 को निधन हो चुका है। परिवार के बरेली में ही रहने की वजह उन्होंने जमीन को गांव के कुछ लोगों को ठेके पर दिया था। कुछ महीनों पहले जब सुरेश प्रसन्न सिंह ने किसी मामले में जमीन से संबंधित प्रमाणित प्रतियां प्राप्त कीं तो पता चला कि ग्राम मुकंदपुर तहसील गदरपुर के रहने वाले पांच लोगों ने मिलीभगत कर उनके बड़े भाई महेश प्रसन्न को 22 अक्तूबर 1999 और उन्हें पांच जनवरी 2000 को मरा दर्शा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद तहसील कर्मियों से सांठगांठ कर झूठे बयान दर्ज करवाकर उक्त पांचों ने जमीन अपने नाम करवा ली। यही नहीं, आरोपियों ने इन फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों को न्यायालय तहसीलदार गदरपुर में नामांतरण आदेश पारित करवाकर खतौनी में दर्ज करा लिया। घटना का पता चलने पर उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई।


dइन छह माह की अवधि में उन्होंने सभी दस्तावेज जुटाए और करीब चार-पांच दिन पहले सुरेश प्रसन्न ने यहां पहुंचकर मामले से डीएम को अवगत कराते हुए न्याय की मांग की। डीएम ने मामले की जांच एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल को जांच सौंपी है। इधर, थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच उपनिरीक्षक ललित बिष्ट को सौंपी गई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed