{"_id":"57b4ad224f1c1bda786ec226","slug":"husband-threw-acid-on-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी पर सरेराह फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी पर सरेराह फेंका तेजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
इलाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के सात साल बीतने के बावजूद बच्चा नहीं होने से नाराज पति ने सरेराह पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। गंभीर रुप से झुलसी महिला को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम पंजाबी सराय निवासी मीनाक्षी (25) एमपी चौक के निकट पैदल जा रही थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास अचानक मीनाक्षी से उसका पति अनिल ठाकुर टकराया। मीनाक्षी जब तक कुछ समझ पाती अनिल ने तेजाब से भरा डिब्बा उस पर फेंक दिया और भाग निकला।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला ने बताया कि उसका ससुराल अमरोहा में है। उसके माता- पिता का स्वर्गवास हो चुका है।
विज्ञापन
वह किराए के मकान में पति से अलग रहती है। पति अनिल ठाकुर महुआखेडा गंज की किसी फैक्ट्री में काम करता है। वह करीब एक साल से पति से अलग पंजाबी सराय में किराए के मकान में रहती है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और जबरन साथ रहने को कहता है।
उसकी शादी को सात साल होने पर भी उसका कोई बच्चा नहीं हुआ। जिससे उसका पति उसे ताने देने के साथ ही मारपीट करता है। इसलिए वह अलग रहती है। सीओ जीसी टम्टा ने अस्पताल पहुंचकर महिला के साथ ही डॉक्टर से भी उपचार को लेकर जानकारी ली। बताया कि आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।
जान से मारने की दे चुका था धमकी
पीड़ित मीनाक्षी ने बताया कि बच्चा नहीं होने और साथ में नहीं रहने से पति बेहद नाराज था। वह कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। धमकी से वह बुरी तरह से सहमी हुई थी और पैदल रेलवे फाटक की तरफ जा रही थी। इसी बीच पति ने उसे पकड़ा और तेजाब फेंक दिया।
चेहरा बचा, मगर शरीर के अन्य अंग झुलसे
तेजाब से महिला का मुंह तो बच गया लेकिन पूरा शरीर झुलस गया। तेजाब इतना तेज था कि उसके सारे कपड़े तार तार हो गए। थाने में तैनात महिला सिपाही ने अपने कमरे से कपड़े लाकर पीड़ित को पहनाएं। महिला पुलिस कर्मी ने उसे पानी के नल के नीचे बैठा दिया, जिससे उसे कुछ राहत जरूर मिली। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। अस्पताल में महिला की तीमारदारी करने वाला कोई नहीं है।
सीओ जीसी टम्टा ने कहा कि अपनी पत्नी पर तेजाब डालने वाले युवक को पकड़ने के लिए एक टीम अमरोहा भेज दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में तेजाब से हमले की यह पहली घटना है। आरोपी ने तेजाब कहां से खरीदा, इसकी भी जांच की जाएगी।