{"_id":"5ceed6a5bdec2207567130ab","slug":"husband-extends-low-dowry-pulls-out-of-house-registers-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने कम दहेज लाने का ताना दे घर से निकाला, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने कम दहेज लाने का ताना दे घर से निकाला, केस दर्ज
Thu, 30 May 2019 12:29 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर को मिला अधिक दहेज एक महिला पर भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए लग्जरी कार व पांच लाख रुपये की मांग कर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
द्रोणासागर रोड निवासी नीलम वर्मा ने महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर कहा था कि उसका विवाह 25 नवंबर 2017 को देहरादून के प्रेमनगर निवासी आशीष वर्मा से हुआ था। शादी में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था। उनकी शादी के छह महीने बाद ही उसके देवर की भी शादी हो गई।
विज्ञापन
देवर की शादी में ज्यादा दहेज आया। आरोप है कि पति दहेज में पांच लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग करने लगा। सितंबर 2018 में भाई ने गोद भराई के लिए उसे मायके बुलाना चाहा तो पति ने उसके भाई के साथ भी अभद्रता की। छह दिसंबर 2018 को पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
24 जनवरी 2019 को पति उसके मायके पहुंचा और पांच लाख रुपये और लग्जरी कार का इंतजाम होने पर ही घर आने की धमकी दी। महिला हेल्पलाइन में काउंसिलिंग के बाद आईटीआई पुलिस ने आरोपी पति आशीष वर्मा के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, पुलिस को दी तहरीर में ग्राम गिरधई निवासी हरदीप सिंह ने कहा कि चार वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी हरप्रीत का विवाह चौखुंडी, रामपुर निवासी संदीप सिंह उर्फ सिद्धू से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज में कार और चार लाख रुपये की मांग को लेकर पति और परिजनों ने एक फरवरी 2018 को उसकी बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया।
तहरीर के आधार पुलिस ने पति संदीप सिंह, ससुर दलजीत सिंह, सास दलजीत कौर, जेठ हरदीप सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।