{"_id":"c7ebbf94a25ee1a0d9923462293f808b","slug":"havoc-of-the-robbers-in-raipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में फिर डकैतों का कहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुर में फिर डकैतों का कहर
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैतों ने 12 दिन के अंदर दूसरी बार पुलिस को फिर चुनौती दी है। हथियारबंद करीब छह डकैत ग्राम रायपुर में एक परिवार को बंधक बनाकर लगभग डेढ़ लाख रुपए का माल ले गए। परिवार के मुखिया ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों से पूछताछ की।
विज्ञापन
लगभग 12 दिन पहले भी डकैतों ने ग्राम रायपुर में सरफराज के घर पर पांच लाख रुपए की डकैती डाली थी। बीते रविवार की रात एक बजे ग्राम राजपुर में करीब छह नकाबपोश हथियारबंद डकैत साबिर पुत्र अब्दुल अजीज के घर के पिछले दरवाजे से घर में घुसे। उन्होंने साबिर समेत पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। करीब एक घंटे तक डकैती डालने के बाद डकैत सभी लोगों को एक कमरे में बंद कर चले गए। साबिर ने पड़ोसियों से मदद मांगकर खुद को मुक्त कराया। रात को ही नादेही पुलिस चौकी को सूचना दी।
विज्ञापन
साबिर ने बताया कि डकैत साढ़े तीन तोला सोना, पांच हजार की नगदी समेत सउदी अरब से लाए कंबल, प्रेस व उसकी बेटी के दहेज के लिए रखा सामान ले गए। डकैतों ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। साबिर ने बताया कि वह राज-मिस्त्री का काम करता है। दस साल पहले वह अपने गांव पूरनपुर को छोड़कर राजपुर में बस गया था। साबिर ने डकैतों की उम्र 20 से 35 साल बतायी। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ प्रकाश चंद्र, कोतवाल आरके फर्स्वाण घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एएसपी पिंचा ने बताया कि डकैती के खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। एसओजी को जसपुर कोतवाली में रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा समितियों का गठन कर कार्ययोजना बनायी गयी है। वहीं रायपुर डकैती के बदमाशों को रिमांड पर लेकर रिकवरी करायी जाएगी।