{"_id":"590f6e014f1c1b3854851348","slug":"gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल स्वामी ने मैनेजर पर तानी रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल स्वामी ने मैनेजर पर तानी रिवाल्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Mon, 08 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
revolver
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौकरी से रिजाइन देने पर एक होटल स्वामी ने मैनेजर के घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की। आरोप है कि होटल स्वामी ने मैनेजर पर रिवाल्वर तान दी। बीचबचाव के लिए आई मैनेजर की पत्नी से भी अभद्रता की। पुलिस ने होटल स्वामी और उसके पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम डिबडिबा बिलासपुर स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह काशीपुर रोड पर स्थित होटल सोबती कांटिनेंटल में मैनेजर थे। मॉडल टाउन सब्जी मंडी बरेली यूपी निवासी चरनपाल सिंह सोबती इस होटल के स्वामी हैं। मनप्रीत का आरोप है कि होटल स्वामी कुछ महीनों से गलत व्यवहार का रहे थे। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिस पर उन्होंने दो मई को होटल स्वामी को सूचित कर होटल में काम करने से इनकार कर दिया। मनप्रीत का आरोप है कि रिजाइन की बात सुनकर चरनपाल सिंह उग्र हो गए और अपने पुत्र दिव्यजोत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर आ धमके। मनप्रीत के मुताबिक उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर चरनपाल ने लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी। पत्नी तलविंदर कौर बीचबचाव के लिए आई तो उसके साथ भी अभद्रता कर मारपीट की। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हुए तो 15 दिन के भीतर होटल का कार्यभार न संभालने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। घटना स्थल बिलासपुर थाना अंतर्गत आता है, मामले में पीड़ित की तहरीर पर बिलासपुर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।