{"_id":"5abcedc44f1c1b5e2a8b48fa","slug":"grocery-shop-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टसर्किट से किराना की दुकान जली, लाखों की क्षति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्टसर्किट से किराना की दुकान जली, लाखों की क्षति
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिशु मंदिर मार्ग पर किराने के थोक व्यापारी की दुकान में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के दोमंजिले पर घर में सो रहे दुकान स्वामी को बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। अग्निकांड में करीब 70 लाख की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
शिशु मंदिर मार्ग पर किराना होलसेल व्यापारी तिलक राज डाबर की दुकान है। बुधवार देर रात करीब दो बजे बाजार के चौकीदार सत्यनारायण ने दुकान से धुआं उठता देखा। उसने तत्काल पड़ोसी राम सिंह और दुकान स्वामी के पुत्र संजय डाबर को जगाया।
विज्ञापन
दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के समय दुकान स्वामी तिलक राज दुकान के ऊपर ही बने घर में सो रहे थे। कमरे में धुआं भरने से वह बेहोश हो गए थे। उन्हें बचाव दल किसी तरह निकालकर रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
दुकान स्वामी के पुत्र संजय डाबर ने बताया कि दुकान में करीब 70 लाख का सामान था, जो जलकर नष्ट हो गया। इधर, दुकान स्वामी संजय डाबर का कहना है कि दुकान के आसपास बंदर रोजाना आतंक मचाते हैं। बंदर अकसर बिजली के तारों पर झूलते थे।
हो सकता है शॉर्टसर्किट इसी कारण हुआ हो। इस दौरान मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम में हरीश गिरी, वीरेंद्र कुमार मौर्या, विमल कुमार, पटवारी मुकेश, कुमार व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, मनीष फुटेला, विजय सिडाना आदि थे।