{"_id":"5b707e9742c7920d0978d62c","slug":"goods-was-carried-from-pakistan-police-arrested-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से मोबाइल के बदले मंगाया जाता था सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान से मोबाइल के बदले मंगाया जाता था सामान
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)।
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने पहले रुद्रपुर के मोबाइल शोरूम से चुराए गए मोबाइल पाकिस्तान में शातिराना ढंग से ठिकाने लगाये जाते थे। रिश्तेदारी में लाहौर जाने वाले यात्रियों को लालच देकर बार्डर पार मोबाइल भिजवाए जाते थे। कस्टम अधिकारियों को शक न हो इसके लिए अटारी, बाघा बार्डर पर मोबाइल के बदले पाकिस्तान से तय सौदे की कीमत का सामान मंगवा लिया जाता था। हल्द्वानी जेल में बंद मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस सोमवार को कोर्ट में आवेदन करेगी।
18 जुलाई को मुुख्य बाजार में एचपी इंटरप्राइजेज शोरुम में हुई लाखों रुपयों के मोबाइलों की चोरी का बीते शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों मो. कासिम उर्फ नाटिया निवासी कबूतर मार्केट लालकिला दिल्ली, उसके नौकर आजाद और रईस अहमद निवासी इस्लामनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 19 मोबाइल और 40 हजार रुपये बरामद किए थे।
चोरी को अंजाम देने वाले शब्बीर अहमद, सईद, याकूब निवासी मेवात हरियाणा की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार तीन आरोपियों में से कासिम उर्फ नाटिया की लालकिला से महज 100 मीटर दूरी पर कॉस्मेटिक्स की दुकान है। इसी की आड़ में वह मेवात के शब्बीर और अन्य गैंग से चोरी के मोबाइल खरीदता था और उन्हें पाकिस्तान भिजवा देता था।
विज्ञापन
छानबीन में पुलिस को पता चला कि कासिम की गाजियाबाद के केलाभट्टा क्षेत्र में रिश्तेदारी है। यहां के लोग लाहौर में रिश्तेदारी होने की वजह से साल में दो बार उनसे मिलने जाते हैं। कासिम पाकिस्तान जाने वालों की जानकारी पहले से रखता था और इन उन्हें रुपयों का लालच देकर चोरी के मोबाइल व अन्य सामान उनको देता था। एक यात्री को पांच या छह महंगे मोबाइल दिए जाते थे। बार्डर पर यात्री सामान को रिश्तेदारी में गिफ्ट देने की बात कहकर कस्टम के अधिकारियों को गुमराह करते थे। कई बार तो सामान का फर्जी बिल भी बनाकर दिखा दिया जाता था।
पुरुषों के बजाए ज्यादातर महिला यात्रियों का इस्तेमाल होता था। इसके बाद लाहौर में बैठे कासिम के साथी मोबाइल लेने के बाद तय कीमत का सामान यात्रियों के हाथ कासिम तक पहुंचा देते थे। पुलिस अब चोरी के मोबाइल बेचने वाले शब्बीर गैंग की तलाश में जुटी है। इधर, पाकिस्तान कनेक्शन से इंटेलीजेंस भी सक्रिय हो गई है।
कॉस्मेटिक्स के सामान की भी तस्करी
रुद्रपुर। कबूतर मार्केट दिल्ली में कासिम की कॉस्मेटिक्स की दुकान है। दुकान के लिए कई बार कासिम यात्रियों की मदद से पाकिस्तान से कॉस्मेटिक्स का सामान भी मंगवा चुका है। उसकी दुकान में पुलिस को पाकिस्तान में प्रचलित गौरी क्रीम का काफी स्टॉक भी मिला था। इधर, लालकिले से महज सौ मीटर दूरी पर कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में चोरी के मोबाइल पाकिस्तान भेजने का खुलासा होने पर दिल्ली पुलिस भी चौंक गई थी।
मोबाइल चोरी के मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों में से कासिम उर्फ नाटिया मोबाइल पाकिस्तान भेजता था। लेनदेन का शक न हो इसलिए वह मोबाइल के बदले तय कीमत का सामान मंगवा लेता था। कासिम से अन्य अहम जानकारियां लेने के लिए रिमांड पर लेने को सोमवार को कोर्ट में आवेदन किया जाएगा। रुद्रपुर से चोरी पांच और मोबाइल अटारी बार्डर पर कस्टम ने एक यात्री से पकड़कर जब्त किए हैं। उन्हें भी लाने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी