{"_id":"5b898b2a42c792465f7cfeb3","slug":"fraud-case-to-hospital-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अस्पताल संचालकों समेत 20 पर धोखाधड़ी का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन अस्पताल संचालकों समेत 20 पर धोखाधड़ी का केस
अमर उजाला ब्यूरो काश्ाीपुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औचक छापे में सील किए गए तीन अपंजीकृत अस्पतालों के संचालकों समेत वहां कार्यरत कुल 20 कर्मियों के खिलाफ राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनमें से सेवा अस्पताल के संचालक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ राजेश भट्ट, सीएमएस डॉ. वीके टम्टा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कंवलजीत सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ अस्पतालों में छापा मारा था। जांच में टीम ने मुरादाबाद रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल और अपोलो अस्पताल को सील कर दिया था। टीम ने दोनों अस्पतालों से संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिए थे। एसडीएम के निर्देश पर सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने कोतवाली में सेवा अस्पताल के संचालक नई बस्ती निवासी खुर्शीद अहमद, महेशपुरा निवासी मुशाहिद हुसैन, परमानंदपुर निवासी जाकिर हुसैन, डिलारी निवासी साबिर व शुएब, भगतपुर निवासी आसिफ, सुल्तानपुर दोस्त ठाकुरद्वारा निवासी गबरुद्दीन व कु. सोनम, धर्मपुर निवासी मुजफ्फर अली, अतुल पांडे, मनीष शुक्ला, एमपी सिंह, तरन्नुम, आसिफ अली, हनीफ व आफताब आलम के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, कुंडा थाना पुलिस ने सीएमएस डॉ. टम्टा की तहरीर पर ढेला पुल के पास स्थित आदर्श अस्पताल के संचालक गड्ढा कॉलोनी निवासी रईस अहमद, शमशुज्जमा, बाबरखेड़ा निवासी रानी और ठाकुरद्वारा निवासी रियासत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में कहा गया कि इस अस्पताल में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के पास वैध डिग्रियां एवं अस्पतालों के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज नहीं पाए गए। इन अस्पतालों के किसी भी अधिकृत कार्यालय में पंजीकरण नहीं पाया गया।
विज्ञापन
इन्हें गिरफ्तार किया गया
खुर्शीद अहमद, शुएब, गबरुद्दीन, आसिफ, हनीफ और कुमारी सोनम।
काशीपुर सर्किल क्षेत्र में तीन अस्पताल संचालकों समेत 20 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। विवेचना के दौरान जिन व्यक्तियों की लिप्तता प्रकाश में आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर।