{"_id":"594969c44f1c1bbc468b47b1","slug":"four-murder-case-including-crpf-jawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान सहित चार पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ जवान सहित चार पर हत्या का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
police demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में सेना के जवान की मौत के मामले में ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस ने सीआरपीएफ जवान सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद तीन अभियुक्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
रविवार तड़के तीन बजे सड़ासड़िया निवासी 9 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान महेंद्र सिंह जेठी (30) पुत्र मनोहर सिंह जेठी का शव सड़ासड़िया के पास सड़क किनारे मिला था। सोमवार देर शाम मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर उसके ही मित्रों पर हत्या और हत्या को दुर्घटना की शक्ल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। मृतक के भाई पुष्कर सिंह जेठी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले सीआरपीएफ जवान पुष्कर चंद पुत्र जोगा सिंह, भूपेंद्र सिंह बोहरा पुत्र पुष्कर बोहरा, खटीमा के कंजाबाग निवासी दीपक मनोला और अरुण के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस पुष्कर चंद, भूपेंद्र सिंह बोहरा, दीपक मनोला को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपी अरुण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। बताया कि पुलिस ने चंपावत स्थित पिकनिक स्थल के साथ ही अन्य जगहों पर मामले की तह में जाने के जांच शुरू कर दी है।