स्कूल में ताले तोड़ कर उड़ाए 90 हजार
चोरों ने एक स्कूल के ताले तोड़कर 90 हजार रुपए समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मंगलवार को रात चोरों ने रामराज रोड नहर किनारे स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के ताले तोड़ दिए। चोर अलमारी में रखी नकदी और कीमती कागजात भी ले गए। अन्य अभिलेखों को भी फेंक गए। बुधवार को सुबह स्कूल खुला तो वहां ताले टूट और सामान बिखरा मिला। स्कूल प्रबंधक देवेंद्र रावत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसएसआई सलाउद्दीन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सूचना मिलते ही मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ से जुड़े लोग एकत्र हो गए। उन्होंने कोतवाली जाकर स्कूल में चोरी होने पर रोष जताया। वहां दीदार सिंह, कुलंवत सिंह, राधेश्याम मौर्य, सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, लक्ष्मण सिंह नेगी आदि थे।