फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   five thieves arrested with stollen stuff

चोरी के माल समेत पांच चोर गिरफ्तार

Sun, 29 May 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 29 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 five thieves arrested with stollen stuff
गिरफ्त में चोर। - फोटो : अमर उजाला

ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने एक घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का करीब तीन लाख की लागत के जेवर बरामद किए हैं। चोरों का अन्य चोरियों में हाथ तो नहीं है पुलिस की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में लगातार कई दिनों से चोरियों का ग्राफ बढ़ रहा था। बीते दिनों नारायण कालोनी निवासी निर्मल कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि पांच चोर सिडकुल ढाबे के पास चोरी का माल बेचने की फिराक में बस आने का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पांचों ने अपना नाम कस्बा देवरनिया बरेली निवासी वीरु वाल्मीकि, कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी सोनू, लाल फाटकर कैंट बरेली निवासी ओमपाल उर्फ नन्हें पुत्र सुखपाल, खेड़ा रुद्रपुर निवासी ननुआ उर्फ विश्वजीत और शास्त्री नगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित कुमार बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सुशील कुमार ने बताया कि पांचों चोरों के पास से निर्मल कुमार के घर से चोरी की गई आठ सोने की चूड़ी, पांच चांदी के सिक्के, एक लॉकेट, एक स्कूटी, दो सोने के नग, दो जोड़ी पाजेब, दो अंगूठी, दो सोने के बटन आदि माल बरामद हुआ है। एसओ कुमार ने बताया कि पांचों चोरों से पूछताछ चल रही है। पकड़े गए चोरों का अन्य चोरियों में भी हाथ होने के अनुमान है। इस लिहाज से अन्य चोरियों की घटाएं खुलने की भी संभावना बनी हुई है। पुलिस टीम में सिराज अहमद, प्रीतम, प्रदीप नेगी, प्रवीण रावत आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed