{"_id":"5707fe884f1c1b4772c81142","slug":"five-houses-hectic-robberies-cash-looted-jewelery-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में ताबड़तोड़ डकैतियां, लाखों के जेवर नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घरों में ताबड़तोड़ डकैतियां, लाखों के जेवर नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों की जानकारी देते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तकरीबन डेढ़ दर्जन डकैतों के एक गिरोह ने एक कालोनी के पांच घरों में ताबड़तोड़ डकैतियां डालीं। बदमाशों ने घर स्वामियों को बंधक बनाकर मारपीट भी की। बदमाश लाखों की नगदी और जेवर ले गए। घटना बुधवार की मध्य रात्रि की है। लेकिन पुलिस को अब तक पांच घरों में हुई ताबड़तोड़ डालने वालों का कोई सुराग नहीं मिला।
बुधवार देर रात काशीपुर से तकरीबन 8 किमी दूर खोखरा ताल देवी मंदिर से आगे दीक्षा नगर कालोनी की मजदूर कालोनी में लोग अपने में गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान 18-20 बदमाशों के गिरोह ने धावा बोलकर अमर सिंह पुत्र बाबूराम, धर्मवीर, चंद्रपाल सिंह पुत्र प्रथम सिंह, रामगोपाल पुत्र मुरारी लाल, रामबिलास चौहान पुत्र हर चौहान के घरों में एक के बाद लूटपाट शुरू कर दी। सभी के घर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हैं। बदमाशों ने सबसे पहले रात लगभग साढ़े 12 बजे अमर सिंह के घर पर धावा बोला।
उसका पूरा परिवार सोया हुआ था। बदमाश दीवार खोदकर घर में घुसे। अमरसिंह उसकी पत्नी दयावती पुत्र राजेश, सोनम धर्मवीर व अनुराधा को पकड़कर एक कमरे में बैठाकर उनके हाथ पैर बांध दिए। राजेश ने विरोध किया तो एक ने उसके गले पर चाकू रखकर चुप रहने की चेतावनी दी। अमरसिंह ने विरोध गिरा तो उसे चांटा मार चुप करा दिया। बदमाशों ने घर में रखे कानों के झुमके, कुंडल, लोंग आदि सोने चांदी के जेवर व पंद्रह हजार रुपये ले गए। अमर सिंह की पत्नी दयावती ने बताया कि बदमाशों के पास तमंचे, हथौड़ी, छेनी, सरिया थे। इसके बाद बदमाशों ने धर्मवीर पुत्र बाबूराम के घर धावा बोला। बदमाश अपने साथ अमर सिंह की पत्नी को जबरदस्ती लेकर आए थे।
विज्ञापन
उसी से दरवाजा खुलवाया। उस समय घर में धर्मवीर पत्नी रेनू तथा दो छोटे बच्चे थे। अंदर घुसते ही धर्मवीर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसे और उसकी पत्नी को धकेल एक कोने में बैठा दिया। घर में रखे कानों की बाली, नथनी, अंगूठी, पाजेब, नकद 2 हजार रुपये ले गए। इसके बाद बदमाश चंद्रपाल सिंह के घर में घुसे और तमंचा दिखाकर चंद्रपाल सिंह उसकी पत्नी मंजू व उसके बच्चे राजकुमार, निशा, पूजा, को एक कोने में बैठा दिया। चंद्रपाल ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने महिलाओं व लड़कियों के नाक कान व पैरों से जेवर तक खिंचकर निकाले। बदमाश सोने के कुंडल, पाजेब, बाली, तीन साड़ी और कांस्य के बर्तन व पांच हजार रुपये ले गए। बदमाशों को इसके बाद रामगोपाल पुत्र मुरारी लाल के घरों में घुसे। रामगोपाल उसकी पत्नी सरोज व पांच बच्चे सो रहे थे। बदमाश दीवार कूदकर अंदर घुसे।
रामगोपाल ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बाकी ने सोने के कुंडल नाक कान के जेवर नकद 7 हजार रुपये ले गए। इसके बाद बदमाशों ने अगला निशाना रामबिलास पुत्र हरकरन के घर को बनाया। रामबिलास का काफी बड़ा परिवार है। घर में रामबिलास उसकी पत्नी और गिरिवर चौधरी, बबलू, यश और गिरिवर की पत्नी व बच्चे थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही तमंचों की नोक पर पूरे परिवार को इक्कठा कर लिया। दो बदमाश तमंचा लेकर खड़े रहे।
कुछ बदमाश लूटपाट करते रहे। गिरवर चौधरी ने बताया कि बदमाश सभी महिलाओं के जेवर, बक्सों में रखे सोने चांदी जेवर व नकद 5 हजार वो भी ले गए। रामबिलास ने बताया कि वह भाजपा नेता राम मेहरोत्रा का कार चालक है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। परंतु अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस आपराधिक घटनाओं को खोलने में तो निष्क्रिय है। लेकिन घटना को दबाने में दक्ष है। पुलिस ने इस मामले की किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
गिरोह संगठित था
काशीपुर। पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि गिरोह में 15-18 लोग थे। जिस घर में डकैती डालकर आगे बढ़े लेकिन दो आदमी उसके घर पर छोड़ गए। लोगों ने बताया कि वह 20-30 वर्ष की उम्र के थे। सभी ने जींस और शर्ट पहनी थी। सभी ने पुलिस जैसी काली बेल्ट थी उस पर कारतूसों को बॉक्स लगा था। सबके मुंह बंद थे। सब स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे।
राजवीर कौन
काशीपुर। पीड़ित ने बताया कि सभी घरों में बदमाशों ने यह कहकर आवाज लगाई। राजवीर कहां है वह लड़की को भगाकर लेकर आया है। वह लोग कहां से आए और किस वाहन से आए इसका कोई पता नहीं चला।