फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   father and daughter died in an accident

बाइक सवार पिता-पुत्री को कार ने रौंदा, मौत

Thu, 11 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 11 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन

बीमार बेटी का इलाज कराने जा रहे बाइक सवार किसान को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने रौंद दिया। राहगीरों ने घायलों को कार के नीचे से निकालकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया है।

विज्ञापन


सीमावर्ती गांव मच्छमार निवासी राजेश कुमार (30) पुत्र तुंगल सिंह अपनी सात वर्षीय बीमार बेटी आंचल को बाइक पर बैठाकर उसकी दवाई लेने ठाकुरद्वारा के किसी गांव जा रहा था। शरीफनगर मार्ग पर दारापुर मोड़ के निकट ठाकुरद्वारा की ओर से जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार चालक ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया। पिता, पुत्री और बाइक को घसीटते हुए पक्की सड़क से करीब छह मीटर दूर जाकर कार पलट गई। हादसे में पिता और पुत्री कार के नीचे दब गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार को सीधा कर घायलों को ठाकुरद्वारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन एवं रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। मृतक की पत्नी रीना देवी अपने पति एवं बेटी के शव देखकर बेहोश हो गई। बेटा श्लोक, बेटी संजना, पिता तुंगल सिंह रोते-बिलखते रहे। राजेश गांव में खेती कर परिवार पालता था। राजेश के पिता तुंगल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed