{"_id":"5bc0f2f2bdec2269407ee928","slug":"farmers-who-took-15-trolley-paddy-on-low-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम रेट मिलने पर 15 ट्रॉली धान वापस ले गए किसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कम रेट मिलने पर 15 ट्रॉली धान वापस ले गए किसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर गल्ला में क्रय केंद्र का निरीक्षण डिप्टी आरएमओ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गल्ला मंडी में शुक्रवार को आढ़तियों की ओर से कम रेट देने पर किसान 15 ट्रॉली धान बिना बेचे ही लौट गए। 25 ट्रॉली धान 1400 से 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। राइस मिलर्स ने भी 25 प्रतिशत तक नमी वाला धान खरीदा। वहीं, सरकारी क्रय केंद्रों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
इधर, डिप्टी आरएमओ वेदप्रकाश धूलिया ने धान खरीद और अन्य सुविधाओं को परखने के लिए रुद्रपुर, किच्छा और गदरपुर के सरकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। रुद्रपुर और किच्छा में खरीद शून्य रही, जबकि गदरपुर 73 क्विंटल सरकारी धान की खरीद हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी जिले में धान में करीब 26 प्रतिशत तक नमी आ रही है। उन्होंने बताया कि किच्छा मंडी समिति में शुक्रवार किसानों का करीब 140 क्विंटल नमी युक्त धान को सुखाया गया। इस दौरान हाट निरीक्षक हेमंत जोशी, मार्केटिंग इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, रुद्रपुर राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवी शंकर अग्रवाल ने कहा कि आढ़तियों के माध्यम से शुक्रवार को धान खरीदा गया।
विज्ञापन
इनसेट
25 प्रतिशत नमी वाले धान में आठ किलो हो कटौती
रुद्रपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से 25 प्रतिशत तक नमी वाले में धान में निर्धारित की गई साढ़े 12 किलो की कटौती काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि राइस मिलर्स की ओर से 25 प्रतिशत तक नमी वाले धान पर आठ किलो से अधिक धान की कटौती न की जाए। यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
फोटो- 12 आरडीपी 11 पी- किसान सुखदेव सिंह।
इनसेट
विधायक धामी ने धान क्रय केंद्र का लिया जायजा
खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मंडी स्थित खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर धान खरीद शून्य थी, जबकि बारदाना आदि पर्याप्त संख्या में मिला। विधायक ने केंद्र अधिकारी ललित मोहन एवं मंडी सचिव डीएस बिष्ट से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही किसानों को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया। बाद में विधायक ने लोनिवि अतिथि गृह में ऊर्जा निगम के अधिकारियों की बैठक ली और बिजली आपूर्ति बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इधर, एडीओ कोऑपरेटिव शोभित अग्रवाल ने बताया कि 46 क्रय केंद्रों में नगरा, दियूरी, प्रतापपुर, नानकसागर, चकरपुर, गौहरपटिया, गुरूखेड़ा, बिरिया मझोला, खाली महुवट और खेलड़िया में कुल 2,202.60 क्विंटल धान खरीद बृहस्पतिवार तक दर्ज हुई है। ब्यूरो
इनसेट
शक्तिफार्म में अभी नहीं तुला एक भी दाना धान
सितारगंज। सहकारिता विभाग की ओर से क्षेत्र में लगाए धान खरीद केंद्रों पर न तो तौल के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और न ही धान खरीद ही चालू हो सकी है। शुक्रवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट ने शक्तिफार्म की उपमंडी में लगे दो क्रय केंद्रों किसान सेवा सहकारी समिति और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर न तो बारदाना मिला और न ही श्रमिक। अब तक इन खरीद केंद्रों में धान खरीद का खाता नहीं खुल सका है। ब्यूरो