{"_id":"3aa791a369c780de4269095206f66ff6","slug":"fake-doctor-arrested-drugs-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डाक्टर दबोचा, नशीली दवाएं मिलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी डाक्टर दबोचा, नशीली दवाएं मिलीं
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Tue, 07 Apr 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की टीम ने बगैर लाइसेंस और डिग्री के क्लीनिक चला रहे फर्जी डाक्टर को हिरासत में लिया है। क्लीनिक में एलोपैथिक दवाओं के साथ ही नशीली दवाएं भी मिलीं।
फिलहाल पुलिस फर्जी डाक्टर से पूछताछ कर रही है। एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि शिकायत मिली थी कि खेड़ा में एक युवक बगैर डिग्री और लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार और रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुुंचे और मामले की जानकारी ली।
जब फर्जी डाक्टर से डिग्री और लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो वह बगलें झांकने लगा। क्लीनिक की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में एलोपैथिक की दवाओं के साथ नशीली दवाएं भी मिली। बाद में प्रशासन और पुलिस की टीम उसे रंपुरा चौकी ले आई। जहां पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम खेड़ा निवासी तालिब अली बताया। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि फर्जी डाक्टर के खिलाफ धारा 420 के साथ ही 18/27 ड्रग एंड कास्टमेटिक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।