फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fake doctor arrested, drugs found

फर्जी डाक्टर दबोचा, नशीली दवाएं मिलीं

Tue, 07 Apr 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 07 Apr 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fake doctor arrested, drugs found

विज्ञापन
रुद्रपुर। खेड़ा क्षेत्र में प्रशासन और पुलिस की टीम ने बगैर लाइसेंस और डिग्री के क्लीनिक चला रहे फर्जी डाक्टर को हिरासत में लिया है। क्लीनिक में एलोपैथिक दवाओं के साथ ही नशीली दवाएं भी मिलीं।

 फिलहाल पुलिस फर्जी डाक्टर से पूछताछ कर रही है। एसडीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि शिकायत मिली थी कि खेड़ा में एक युवक बगैर डिग्री और लाइसेंस के क्लीनिक चला रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए उनके नेतृत्व में ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार और रंपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


जब फर्जी डाक्टर से डिग्री और लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो वह बगलें झांकने लगा। क्लीनिक की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में एलोपैथिक की दवाओं के साथ नशीली दवाएं भी मिली। बाद में प्रशासन और पुलिस की टीम उसे रंपुरा चौकी ले आई। जहां पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम खेड़ा निवासी तालिब अली बताया। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि फर्जी डाक्टर के खिलाफ धारा 420 के साथ ही 18/27 ड्रग एंड कास्टमेटिक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed