फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Factory worker killed and body threw in colony

फैक्ट्री श्रमिक की हत्या कर शव कालोनी में फेंका

Wed, 13 Dec 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Wed, 13 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Factory worker killed and body threw in colony
crime
दो दिन से लापता फैक्ट्री श्रमिक की हत्या कर दी गई। उसका शव अलीगंज रोड स्थित एक आवासीय कालोनी के पास पड़ा मिला। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की। पैगा चौकी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम ढकिया गुलाबो निवासी हरिशंकर पल्लेदारी करता है। उसका 20 वर्षीय पुत्र मोनू महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन श्रमिक था। मोनू सोमवार की सुबह करीब सात बजे घर से साइकिल से ड्यूटी करने गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों को किसी अनिष्ट की आशंका हुई। परिजन उसके बारे में जानकारी करने के लिए फैक्ट्री के श्रमिक ठेकेदार अमित कुमार के पास पहुंचे। उसने बताया कि वह ड्यूटी कर लौट गया है। इसके अलावा वह मोनू के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। मंगलवार को परिजन उसे दिन भर तलाशते रहे।
विज्ञापन


र शाम किसी ने अलीगंज रोड पर साउथ सिटी के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर पैगा चौकी पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त मोनू के रूप में हुई। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और पास में साइकिल पड़ी थी। मोनू की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मामले का खुलासा करने और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पैगा चौकी का घेराव कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। उसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घेराव करने वालों में सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय आदि थे। इधर, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed