{"_id":"5ce4408bbdec22070264bd9d","slug":"everyone-in-the-body-of-six-feet-embodied-body-seen-in-a-four-feet-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह फीट के अवतार का शव चार फीट की पोटली में देख हर कोई सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छह फीट के अवतार का शव चार फीट की पोटली में देख हर कोई सन्न
Tue, 21 May 2019 11:46 PM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Tue, 21 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में अवतार सिंह के शव को देख बिलखती मां और बहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पूर्व नैनीताल के सलड़ी क्षेत्र में जलती कार में मृत मिले अवतार सिंह का शव मंगलवार देर शाम उसके सामिया लेक सिटी स्थित आवास पर पहुंचा। करीब छह फिट के अवतार का शव जब चार फिट की पोटली में पहुंचा तो वहां मौजूद हर व्यक्ति अवतार की पत्नी नीलम की क्रूरता को देखकर कांप उठा। देर शाम ही शव का भूरारानी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
सलड़ी क्षेत्र में छह दिन पूर्व जलती कार में मिला शव आखिरकार रुद्रपुर के अवतार सिंह (42) का ही निकला। अवतार से प्रेम विवाह करने वाली उसकी पत्नी नीलम ने ही सुनियोजित तरीके से अवतार का कत्ल कर उसके शव को कार के साथ जला दिया। पूरी वारदात में नीलम का साथ अवतार के दोस्त और एक सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर मनीष मिश्रा और मनीष के एक दोस्त ने दिया। नीलम और मनीष को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने मनीष के दोस्त को भी चिह्नित कर लिया है।
इधर, देर शाम जब परिजन अवतार का शव लेकर रुद्रपुर स्थित उसके आवास पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग भी नीलम द्वारा अवतार की हत्या किए जाने की खबर सुनकर सकते में आ गए। आग से जलने के कारण अवतार सिंह का सिर्फ कंकाल ही बचा था, जिससे छह फिट के अवतार का शव चार फिट की पोटली में ही समा गया। पोटली में शव देखकर कॉलोनी के हर व्यक्ति का यही कहना था कि नीलम ने इस तरह से अवतार का कत्ल कर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। देर शाम ही भूरारानी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
शव सामने फिर भी चेहरा नहीं देख पाई मां
रुद्रपुर। जवान बेटे को खोने वाली अवतार की बुजुर्ग मां नक्षत्रो देवी अंतिम समय में बेटे का शव सामने होने पर भी उसका चेहरा नहीं देख पाई। शव घर पहुंचने पर नक्षत्रो देवी लोगों से एक बार बेटे का चेहरा दिखाने की गुहार लगाती रही लेकिन हर कोई चाह कर भी शव से कपड़ा हटाकर नक्षत्रो को अवतार का चेहरा नहीं दिखा पाया। मां को यह भी पता नहीं था कि जलने के कारण उसके बेटे का चेहरा रहा ही नहीं रह गया है, जिसे वह देख सके।
अर्थी के पास घूम रहे बच्चों को नहीं पता, पापा की मौत हो गई
रुद्रपुर। मृतक अवतार की 14 वर्षीय बेटी नेहा और एक वर्षीय बेटे रोहन को अब तक यही बताया गया था कि उनके पिता लापता है। मंगलवार शाम को जब अवतार का शव घर पहुंचा तो नेहा और रोहन अर्थी के आसपास घूम रहे थे लेकिन उनको नहीं पता कि अर्थी उनके पिता के लिए तैयार की जा रही है। शव को ले जाने के बाद जब घर में चीत्कार मची तो नेहा भी सहम गई और पिता की शव यात्रा के अंतिम दर्शन के लिए परिजनों को नेहा को पिता की मौत के बारे में बताना पड़ा। इधर, पिता के शव के पास बैठे रोहन को अब भी अंदाजा नहीं था कि अब उसका हाथ थामने वाले पिता नहीं रहे।
पहाड़ की बेटियों को कलंकित कर गई नीलम
रुद्रपुर। हरियाणा के अवतार सिंह से प्रेम विवाह करने वाली पहाड़ की बेटी नीलम पहाड़ की बेटियों के त्याग और प्रेम को भी कलंकित कर गई। अवतार सिंह की इस दर्दनाक मौत को देखकर पांच दिन से उसके इंतजार में बैठी उसकी बहन परमजीत कौर रोते हुए बस एक ही बात कहती रही कोई भी पहाड़ में अपने बच्चों की शादी मत करना।
फोन पर अवतार की झगड़े की कहानी भी निकली झूठी
रुद्रपुर। पति का कत्ल कर उसे कार के साथ जलाने वाली नीलम ने घटना वाले दिन रुद्रपुर पहुंचकर अवतार के दोस्त को फोन पर बताया था कि अवतार की किसी से फोन पर बहस हुई और उसके बाद वह चले गए। लेकिन नीलम की यह कहानी पूरी तरह से झूठी निकली। लोगों का कहना था कि नीलम ने बहुत पहले ही अवतार की हत्या का तानाबाना बुन लिया था।
नीलम ने पड़ोसी पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
रुद्रपुर। सामिया कॉलोनी के लोगों की मानें में दो साल पहले भी नीलम ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बाद में मामला थाने भी पहुंचा और दोनों के बीच समझौता हो गया। परिजनों का कहना था कि अगर उसी समय अवतार ने नीलम को छोड़ दिया होता तो आज अवतार जिंदा होता।
नीलम की कार में आया अवतार की अंत्येष्टि का सामान
रुद्रपुर। नीलम से प्रेम विवाह करने वाले अवतार सिंह ने एक वर्ष पूर्व नीलम को उसके जन्मदिन पर दस लाख की कार तोहफे में दी थी, जिससे नीलम खुश रहे। लेकिन, नीलम इसी कार से किसी और के साथ सैर सपाटे में रही और आज अवतार की नीलम को तोहफे में दी गई कार से ही अवतार के परिजन उसकी अंत्येष्टि का सामान लेकर पहुंचे।