{"_id":"5b71cff542c7922ac720d1f7","slug":"ed-interrogate-nh-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच अधिकारियों और काश्तकारों से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच अधिकारियों और काश्तकारों से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अब तक एनएचएआई के अधिकारियों सहित बाजपुर तहसील के काश्तकारों से पूछताछ कर चुका है। सूत्रों के अनुसार ईडी जल्द ही जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे भी पूछताछ कर सकती है। घोटाले से जुड़े लोगों को ईडी ने देहरादून में तलब कर उनसे पूछताछ की है।
विज्ञापन
भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी के सामने मनी लांड्रिंग के कुछ मामले आने पर सितंबर 2017 में प्रवर्तन निदेशालय ने एसआईटी से घोटाले की प्रथम सूचना रिपोर्ट मांगी थी। अक्तूबर में एसआईटी ने सहायक निदेशक प्रवर्तन निदेशालय को बिंदुवार अपनी प्रथम सूचना रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद ईडी की टीम ने तीन बार एसआईटी कार्यालय पहुंचकर मनी लांड्रिंग के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ ही दस्तावेज भी कब्जे में लिए थे।
विज्ञापन
पांच जुलाई को ईडी ने एसआईटी से जेल में बंद आरोपियों से जुड़े मामलों के दस्तावेज लेने के साथ ही एसआईटी द्वारा फ्रीज किए गए 40 काश्तकारों के खातों का ब्योरा भी लिया था। ईडी अब तक एनएचएआई अधिकारियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है। घोटाले में शामिल बाजपुर तहसील के काश्तकारों से भी ईडी ने उनकी संपत्ति का ब्योरा जुटा लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ईडी ने अधिकतर लोगों से देहरादून में पूछताछ की है। साथ ही अन्य तहसील के काश्तकारों से पूछताछ में भी ईडी जुटी है। अब ईडी जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ के लिए जल्द उन्हें रिमांड पर ले सकती है।