फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ED asked for records of four tehsils in closed double lock 

ईडी ने मांगे डबल लॉक में बंद चार तहसीलों के दस्तावेज

Tue, 27 Nov 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 27 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ED asked for records of four tehsils in closed double lock 
nh 74 scam

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी ने जिला प्रशासन से कोषागार के डबल लॉक में बंद घोटाले से संबंधित काशीपुर, गदरपुर, बाजपुर और जसपुर के दस्तावेज मांगे है। सोमवार को कोषागार के अधिकारियों ने दो तहसीलों के दस्तावेज निकाल लिए। अब मंगलवार को अन्य दो तहसीलों के दस्तावेज निकालने के बाद जिला प्रशासन उन्हें ईडी के सुपुर्द करेगा। 

विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले में अधिकारियों की ओर से काश्तकारों से ली गई मुआवजे की रकम को बिचौलियों के माध्यम से ठिकाने लगाया गया था। मनी लॉड्रिंग के ऐेसे मामलों की जांच भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की जाती है। एसआईटी जांच में मनी लांड्रिंग के मामले सामने आने पर ईडी जांच में शामिल हुआ था। दिसंबर 2017 में ईडी ने एसआईटी को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। 
विज्ञापन


अक्तूबर में एसआईटी ने सहायक निदेशक भारत सरकार प्रवर्तन निदेशालय को बिंदुवार प्रथम सूचना रिपोर्ट भेजी। इसके बाद ईडी की टीम ने तीन बार रुद्रपुर पहुंचकर एसआईटी से जानकारी ली और तहसीलों से भी दस्तावेज जुटाए। बीती पांच जुलाई को ईडी ने एक बार फिर रुद्रपुर पहुंचकर मनी लांड्रिंग में शामिल कुछ लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में ईडी को जसपुर के एक काश्तकार ने उसे मुआवजे के रूप में मिले 17 करोड़ रुपये में से नौ करोड़ रुपये तत्कालीन एसएलओ डीपी सिंह को देने का खुलासा किया था। साथ ही काशीपुर में भी मनी लांड्रिंग के कुछ साक्ष्य ईडी को मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ईडी ने आगे की जांच के लिए रुद्रपुर कोषागार के डबल लॉक में बंद काशीपुर, गदरपुर, बाजपुर और जसपुर के दस्तावेज जिला प्रशासन से मांगे हैं। विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी और एसएलओ एनएस नबियाल ने बताया कि ईडी की मांग पर सोमवार को जसपुर और काशीपुर तहसील के कर्मचारियों को बुलाकर दस्तावेज निकाले गए हैं। मंगलवार को बाजपुर और गदरपुर के दस्तावेज निकालने के बाद सभी को एक साथ ईडी के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed